{"_id":"5c6effb1bdec224b6317bf7c","slug":"express-way-valvo-bus-flip-six-dead-12-wounded","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे वॉल्वो बस पलटी, छह की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे वॉल्वो बस पलटी, छह की मौत, 12 घायल
Fri, 22 Feb 2019 01:14 AM IST
संतोष भदौरिया
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Published by: संतोष भदौरिया
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद बस को सीधा करते यूपीडा कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात करीब एक बजे औरास थानाक्षेत्र में पलटी प्लास्टिक के पाइप लदी डीसीएम की चपेट में आकर बिहार जा रही वॉल्वो बस भी पलट गई। हादसे में छह बस यात्रियों की मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस में 50 यात्री सवार थे। 25 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की शिकार हुई बस में लखनऊ की ओर जा रही दो कारें भी भिड़ गईं। गनीमत रही कि कार सवारों में कोई घायल नहीं हुआ।
Trending Videos
एक्रसप्रेस-वे पर खड़ी बस।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से सवारियां लेकर वॉल्वो बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के रास्ते बिहार के जिला मधुबनी जा रही थी। औरास थाना क्षेत्र में रानीखेड़ा गांव के पास सड़क पर प्लास्टिक के पाइप लदी डीसीएम पलट गई थी। पूरी सड़क में बिखरे पाइपों की चपेट में आकर तेज रफ्तार बस पलट गई और करीब 200 मीटर तक फिसलती चली गई। हादसे में बस में सवार एक पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही यूपीडा की रेस्क्यू टीम पहुंची। बस में फंसे यात्रियों को निकालकर एक एंबुलेंस से लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया। जबकि मामूली घायल हुए यात्रियों का एंबुलेंस में उपचार किया गया।
एक्रसप्रेस-वे पर हादसे के बाद एंबुलेंस में यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
एसओ संजीव कुमार यादव ने बताया कि लखनऊ ट्रामा सेंटर में छह मृतकोें की हुई पहचान में सुप्रिया परवीन पत्नी मोहम्मद सकूर उसकी बेटी अर्चना परवीन व दो वर्षीय बेटा रोशन निवासी नरहा गांव थाना बहेरा जनपद दरभंगा, अफरोज आलम (45) पुत्र मोहम्मद सिद्दीक व उसकी पत्नी समीना बेगम निवासी बहदीन पुर थाना बारू जनपद मुजफ्फरपुर और मधुबनी जिले के पलेजा निवासी तौसीफ उर्फ पन्ना (18) पुत्र रहमतअली है। तौसीफ की मृतक के साथ यात्रा कर रहे बड़े भाई हुसैन अहमद ने पहचान की। भाई ने बताया कि बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। इसके अलावा घायलों में दरभंगा जिले के रसियान बहेरा निवासी विकास पुत्र श्याम, पलवलपुर भेजा निवासी अब्दुल्ला पुत्र मो. इब्राहिम, भगवानपुर मधेपुरा बिहार निवासी अयज झा व उसकी बहन जयमाला की ही पहचान हो पाई है। अन्य घायलों की हालत गंभीर है।
एसओ संजीव कुमार यादव ने बताया कि बस चालक और परिचालक के अलावा बस मालिक तक ने अपने मोबाइल स्विच आफ कर लिए हैं। इससे बस में सवार यात्रियों की लिस्ट व अन्य जानकारी नहीं मिल पा रही है।
एसओ संजीव कुमार यादव ने बताया कि बस चालक और परिचालक के अलावा बस मालिक तक ने अपने मोबाइल स्विच आफ कर लिए हैं। इससे बस में सवार यात्रियों की लिस्ट व अन्य जानकारी नहीं मिल पा रही है।