फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायु सैनिक ने सुगम बनाया अपने गांव का रास्ता

Fri, 22 Feb 2019 01:06 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: संतोष भदौरिया Updated Fri, 22 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Air Soldier Made Sugham The Way To Your Village
सदर तहसील के गांव डीह के मजरे हिंदूखेड़ा के रास्ते पर जेसीबी की मदद से सीमेंट के पाइप डलवाते वायु सैनिक अभिषेक त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
देश की सुरक्षा करने वाले वायु सैनिक ने ग्रामीणों की मुश्किलें देखीं तो अपने पास से रुपये खर्च कर सीमेंट ह्यूम पाइप डलवाकर छोटी पुलिया दुरुस्त कराई और रास्ता भी ठीक कराया। सैनिक के इस कदम से छह गांव के करीब 12 हजार लोगों को राहत मिली है।



सदर तहसील के गांव डीह में जर्जर पुलिया के निर्माण की मांग ग्रामीण लंबे अर्से से कर रहे थे। कई बार ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से ग्रामीणों ने पुलिया बनवाने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसी गांव के रहने वाले वायुसेना में एयरमैन के पद पर तैनात डीह के मजरे हिंदूखेड़ा निवासी अभिषेक त्रिपाठी 16 फरवरी को अवकाश पर गांव आए थे। लिंक मार्ग खस्ताहाल देख इसे ठीक कराने की ठानी। मंगलवार को जेसीबी की मदद से रास्ते पर सीमेंट के पाइप डलवाकर जल निकासी के लिए छोटी पुलिया बनवाई और रास्ते का समतलीकरण कराया।


सैनिक के इस कदम से मार्ग से संपर्कित छह मजरों के करीब बारह हजार लोगों की राह आसान हो गई है। ग्रामीण राजू, राजेश, ओमनाथ, राकेश, प्रेमावती ने सैनिक के प्रयास की सराहना की। वायुसैनिक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि पिछली बार ड्यूटी पर जाते समय ही अगली बार आकर रास्ता दुरुस्त कराने का मन बना लिया था। यह काम कराने से उन्हें मानसिक सुकून मिला है। खर्च की धनराशि बताने से इन्कार करते हुए कहा कि यह तो उन्होंने सिर्फ जनसेवा के लिए किया है। ग्राम प्रधान गीता सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार रास्ता दुरुस्त कराने की मांग की। ब्लॉक को भेजी गई कार्ययोजना में भी शामिल किया था।

 
Air Soldier Made Sugham The Way To Your Village
गांव का रास्ता हुआ बेहतर। - फोटो : अमर उजाला
इन मजरों की कम हुई मुश्किलें
उन्नाव-लालगंज हाईवे पर स्थित डा. हरिवंश राय बच्चन कालेज के सामने से एक लिंक मार्ग बना है। जो करीब दस सालों से खस्ताहाल पड़ा था। वायु सैनिक के प्रयासों से हिंदूखेड़ा, एकघरा, मदऊखेड़ा, गुलाबखेड़ा, जवाहरखेड़ा, चितलापुर, नेवाजखेड़ा शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed