फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यादों में विजय सिंह गोंड: आठ बार विधायक, एक बार राज्य मंत्री, दिग्गज आदिवासी नेता के रूप में रही पहचान

Thu, 08 Jan 2026 02:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 08 Jan 2026 02:38 PM IST
सार

Varanasi News: सपा के कद्दावर नेता और दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड का निधन हो गया। यूपी की अंतिम विधानसभा दुद्धी सीट पर विजय सिंह गोंड का शुरू से ही वर्चस्व रहा। आइए जानते हैं इनके राजनितिक सफर के बारे में...

विज्ञापन
Vijay Singh Gond eight-time MLA and one-time state minister and known as veteran tribal leader in sonbhadra
Vijay Singh Gond death - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश विधानसभा की सबसे अंतिम सीट दुद्धी जनजाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर विजय सिंह गोंड का शुरू से वर्चस्व रहा है। वह यहां से कुल आठ बार विधायक रहे। इसमें अलग-अलग दलों से सात बार वह लगातार जीते। मुलायम सिंह यादव की सरकार में राज्य मंत्री भी रहे। दो बार आरक्षण के चलते चुनाव मैदान से भले ही दूर हुए, लेकिन उसी की हुई, जिसे विजय सिंह का समर्थन मिला। वर्ष 2017 और 2022 के चुनाव में मामूली वोटों से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन 2024 में हुए उपचुनाव में फिर विधायक की कुर्सी पा ली थी। 

Vijay Singh Gond eight-time MLA and one-time state minister and known as veteran tribal leader in sonbhadra
दुद्धी के सपा विधायक विजय सिंह गोंड - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1977 में जनता पार्टी के ईश्वर प्रसाद विधायक निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस से पहली बार विजय सिंह गोंड 1980 में विधायक बने। 1985 में कांग्रेस, 1989 में निर्दल, 1991 और 1993 में जनता दल, 1996 और 2002 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर विजय सिंह गोंड लगातार जीतते रहे। मुलायम सिंह यादव के सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। उनकी पहचान मजबूत आदिवासी नेता के रूप में रही है।

इसे भी पढ़ें; Vijay Singh Gond Death: सपा विधायक व कद्दावर नेता विजय सिंह गोंड का निधन, लखनऊ में लंबे समय से चल रहा था इलाज
Vijay Singh Gond eight-time MLA and one-time state minister and known as veteran tribal leader in sonbhadra
Vijay Singh Gond death - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2007 और 2012 के चुनाव में आरक्षण के चलते ऐन वक्त पर चुनाव मैदान से बाहर होने के बाद भी विजय सिंह ने अपनी राजनीतिक पकड़ का प्रदर्शन करते हुए समर्थित प्रत्याशी को जीत दिलाई थी। वर्ष 2017 में उन्हें अपना दल-एस के हरिराम चेरो ने 1085 मतों से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Singh Gond eight-time MLA and one-time state minister and known as veteran tribal leader in sonbhadra
Vijay Singh Gond death - फोटो : अमर उजाला
वहीं 2022 के चुनाव में भाजपा के रामदुलार गोंड ने उन्हें 6725 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में रामदुलार के अयोग्य होने के बाद वर्ष 2024 में उपचुनाव हुआ था। सत्ताधारी दल की ओर से पूरी ताकत लगाने के बावजूद विजय सिंह गोंड 3018 वोटों के अंतर से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे और आठवीं बार विधायक चुने गए थे।

इसे भी पढ़ें; Republic Day 2026: परेड में शामिल होने दिल्ली जाएंगे चंदौली के राजेश, केंद्र सरकार की ओर से मिला निमंत्रण
विज्ञापन
Vijay Singh Gond eight-time MLA and one-time state minister and known as veteran tribal leader in sonbhadra
Vijay Singh Gond death - फोटो : अमर उजाला

सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अवध नारायण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नौ जनवरी शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार दुद्धी में कनहर घाट पर होगा। इसके पहले उनका पार्थिव शरीर डीसीएफ कालोनी स्थित गोंडवाना भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed