{"_id":"695eb9e5fb9e38b0260db0f4","slug":"rajesh-singh-the-village-head-of-mirzapur-has-received-an-invitation-to-attend-the-republic-day-parade-with-his-family-chandauli-news-c-189-1-svns1011-142103-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2026: परेड में शामिल होने दिल्ली जाएंगे चंदौली के राजेश, केंद्र सरकार की ओर से मिला निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day 2026: परेड में शामिल होने दिल्ली जाएंगे चंदौली के राजेश, केंद्र सरकार की ओर से मिला निमंत्रण
Thu, 08 Jan 2026 01:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:42 PM IST
सार
Republic Day 2026: मिर्जापुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान राजेश सिंह गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। राजेश सिंह समेत प्रदेश से चयनित 33 पंचायत प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान राजेश सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धानापुर विकासखंड के मिर्जापुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान राजेश सिंह को उनके उत्कृष्ट विकास कार्यों व पंचायत को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया है। उन्हें सपरिवार 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय परेड में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।
विज्ञापन
बता दें कि गणतंत्र दिवस पर केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश से चयनित 33 पंचायत प्रतिनिधियों को उनके जीवनसाथी या अभिभावक सहित राष्ट्रीय परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस प्रकार कुल 66 प्रतिभागी विशेष अतिथि के रूप में परेड में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; वाराणसी में कोहरे का कहर: पांच ट्रक आपस में टकराए, चालक व परिचालक घायल; रिंग रोड पर लगा रहा भीषण जाम
विज्ञापन
मंत्रालय की अपेक्षा के क्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 42 ग्राम पंचायतों के प्रधान और उनके साथ 24 जीवनसाथी या अभिभावकों के नामांकन प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री श्री एसपी सिंह बघेल द्वारा संस्तुत 20 विशिष्ट अतिथियों को भी सूची में सम्मिलित किया गया है। इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य गांव का सर्वांगीण विकास रहा है। यह उपलब्धि उसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है।