शामली के बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी सिंगर एवं अभिनेता अंकित बालियान का पोस्टमार्टम के बाद शव बृहस्पतिवार को गांव पहुंचा। शव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित गांव में जुट गए। स्थिति को देखते हुए गांव में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत और सदर विधायक प्रसन्न चौधरी भी गांव पहुंचे।
{"_id":"6a8fea82673cc32a640eb645","slug":"shamli-ankit-baliyan-s-body-reaches-village-after-postmortem-heavy-police-deployment-stf-joins-hunt-for-kil-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकित बालियान हत्याकांड: पुलिस की माैजूदगी में गांव पहुंचा शव, भाई का फूटा गुस्सा, हत्यारों की तलाश में STF","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित बालियान हत्याकांड: पुलिस की माैजूदगी में गांव पहुंचा शव, भाई का फूटा गुस्सा, हत्यारों की तलाश में STF
Thu, 27 Aug 2026 01:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:24 PM IST
सार
शामली के बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान का पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। हत्यारों की तलाश में एसटीएफ मेरठ समेत कई टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।
विज्ञापन
अंकित बालियान हत्याकांड-गांव में जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला

हत्यारों की तलाश में कई टीमें जुटीं
अंकित की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। जिले की अलग-अलग पुलिस टीमों के साथ एसटीएफ मेरठ की टीम भी हत्यारों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद बदमाश बाइक से पानीपत की ओर भागे हैं। उनकी तलाश के लिए रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
अंकित की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। जिले की अलग-अलग पुलिस टीमों के साथ एसटीएफ मेरठ की टीम भी हत्यारों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद बदमाश बाइक से पानीपत की ओर भागे हैं। उनकी तलाश के लिए रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
अंकित बालियान हत्याकांड-गांव में जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी के आधार पर सुराग जुटा रही पुलिस
पुलिस टीमें अंकित की हत्या के पहले और बाद की गतिविधियों से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। संदिग्ध युवकों और वाहनों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस हत्यारों के भागने वाले रास्ते और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी भी जुटा रही है।
पुलिस टीमें अंकित की हत्या के पहले और बाद की गतिविधियों से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। संदिग्ध युवकों और वाहनों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस हत्यारों के भागने वाले रास्ते और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी भी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकित बालियान हत्याकांड-गांव में जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
गांव में भारी पुलिस बल तैनात
अंकित का शव गांव पहुंचने के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। किसी तरह की अप्रिय स्थिति न हो, इसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी लगातार गांव की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
अंकित का शव गांव पहुंचने के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। किसी तरह की अप्रिय स्थिति न हो, इसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी लगातार गांव की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
अंकित बालियान हत्याकांड-गांव में जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
बड़े भाई ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
अंकित के बड़े भाई राजीव बालियान भी बृहस्पतिवार दोपहर गांव पहुंचे। राजस्थान के कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहे राजीव ने भाई की हत्या पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि करीब 25 साल पहले उनकी दादी फूलमती की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी, लेकिन परिवार को आज तक इंसाफ नहीं मिला। अब उनके भाई की भी बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजीव ने सवाल उठाते हुए कहा, 'कहां है पुलिस और कहां है रामराज? सरकार रामराज की बात करती है।'