फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणवी गायक की हत्या में नया अपडेट: 'अंकित हमारे दुश्मनों से मिला था, सबका नंबर..'; इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Thu, 27 Aug 2026 11:40 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 27 Aug 2026 11:40 AM IST
सार

यूपी के शामली में गायक अंकित बालियान की हत्या की गोगी गैंग ने जिम्मेदारी ली है। गैंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जाता है। सोशल मीडिया पोस्ट में गैंग के एक सदस्य ने यह दावा किया है। इसके साथ ही यूपी पुलिस को चुनौती देते हुए आगे भी हत्या करने की धमकी दी है।

विज्ञापन
Haryanvi singer murder New update Ankit had sided with our enemies Gogi gang claims responsibility
Haryanvi singer murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में नया अपडेट सामने आया है। गायक अंकित के गाना बनाने पर हत्या का दावा हरियाणा के गोगी गैंग ने किया है। गैंग के भोलू सहापुरिया ने इंस्टा पोस्ट की है। इस पोस्ट में कहा है कि 'अंकित हमारे दुश्मनों से मिला था, हमारे गोगी भाई पर हुई घटना पर गाना बनाया था, ये अभी शुरुआत है, सबका नंबर आएगा।' 


शामली के सदर कोतवाली के नालापटरी आर्यपुरी में अंकित की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोला था।  एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने अभी इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गोगी गैंग के जिस मोनू ने पोस्ट की है वह जेल में बंद है। जांच की जा रही है।
Haryanvi singer murder New update Ankit had sided with our enemies Gogi gang claims responsibility
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या
शामली शहर के बीच आर्यपुरी नाला पटरी पर कोतवाली के नजदीक बुधवार की देर शाम करीब 6:45 बजे बाइक से आए चार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके हरियाणवी सिंगर व एक्टर अंकित बालियान (35) की हत्या कर दी। बावरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित के जिम से बाहर निकलते के बाद गाड़ी में बैठते ही हमला किया गया। अंकित के सिर, छाती और पेट में पांच गोलियां लगने के निशान मिले हैं।

Haryanvi singer murder New update Ankit had sided with our enemies Gogi gang claims responsibility
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अंकित बालियान पिछले कुछ समय से हरियाणा के सोनीपत में रहे थे। पिछले करीब छह माह से वह शामली के अपने गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। वह जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वार्ड तीन से संभावित प्रत्याशी के पोस्टर भी लगा दिए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryanvi singer murder New update Ankit had sided with our enemies Gogi gang claims responsibility
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिम में आई कॉल पर हुई बहस, बाहर निकलते ही मार दी गोली
बुधवार की शाम को अंकित अपनी स्कार्पियो से गांव से नाला पटरी आर्यपुरी स्थित जिम गए थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिम में अंकित को किसी ने फोन किया था। कॉल करने वाले से अंकित की तीखी बहस हुई थी।
 
विज्ञापन
Haryanvi singer murder New update Ankit had sided with our enemies Gogi gang claims responsibility
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद वह जिम से बाहर आकर अपनी गाड़ी में बैठ गए थे। इसी बीच चारों हमलावर आए और गाड़ी का गेट खोलकर अंकित पर पिस्टलों से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पांच गोलियां अंकित के शरीर में लगीं। कुछ गाड़ी के शीशे पर लगी हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed