फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में कांवड़ यात्रा के रंग: पहले हुक्के में दम, फिर 30 किमी तक 'बोल बम', सड़कों पर शिवभक्ति का नजारा

Wed, 31 Jul 2024 08:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 Jul 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra in pics:  Shivbhakt moving forward with Bol Bam, a scene of Shiv Bhakti on the streets
कांवड यात्रा 2024 - फोटो : अमर उजाला

भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये कंधों पर आस्था की कांवड़ लेकर साधना के पथ दिन रात लगातार बढ़ रहे है। कांवड़ यात्रा में क्या बूढ़े, क्या बच्चे और क्या जवान, सभी आयु वर्ग के लोग शामिल है। शहर में डाक कांवड़ का भी आवागमन शुरू हो गया है। पुलिस विभाग भी पूरी तरह अलर्ट रहा।



 करनाल के भोलों के ठाठ है कि वे हुक्का भी साथ लेकर चल रहे हैं। हर तीस किलोमीटर पर हुक्के में दम लगाते हैं और उसके बाद 30 किलोमीटर तक बोल-बम बम-बम के साथ आगे बढ़ते हैं। तस्वीरों में देखें कांवड़ यात्रा के रंग।

Kanwar Yatra in pics:  Shivbhakt moving forward with Bol Bam, a scene of Shiv Bhakti on the streets
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

शिव की भक्ति में नाचते, झूमते, गाते कांवड़िये कंधे पर कांवड़ में जल भरकर चले जा रहे हैं। कोई कांधे की कांवड़ तो कोई डाक कांवड़, लेकिन सभी कांवड़ियों का ध्येय एक है, भोलेनाथ का अभिषेक करना। मंगलवार को शहर के बंतीखेड़ा से लेकर कैराना, झिंझाना मार्ग, मुख्य मार्ग पर आस्था का सैलाब देखने को मिला।


 
Kanwar Yatra in pics:  Shivbhakt moving forward with Bol Bam, a scene of Shiv Bhakti on the streets
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ियों की टोलियां एक के बाद एक करके निकल रही थीं। भीषण गर्मी में कांवड़ियों का जोश और जज्बा देखने लायक है। पैरों में छाले है, ऊपर से सूरज की तपिश और जुबां पर बम भोले का जयकारा। महादेव की धुन में कांवडिये अपने गंतव्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra in pics:  Shivbhakt moving forward with Bol Bam, a scene of Shiv Bhakti on the streets
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

डाक कांवड़ के समय में किसी ने भोले की इच्छा तो, किसी ने 19 घंटे तो किसी ने 13 घंटे 26 मिनट आदि का बैनर लगा रखा था। डीजे पर भजनों की मस्ती के साथ भोले झूम रहे हैं। शिवभक्तों को देखने के लिए लोग भी जुट रहे हैं।

विज्ञापन
Kanwar Yatra in pics:  Shivbhakt moving forward with Bol Bam, a scene of Shiv Bhakti on the streets
हुक्का गुड़गुड़ाते शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला

बताया कि हरियाणा के सभी जिलों में हुक्के को गुड़गुड़ाना शान समझा जाता है। मंगलवार को करनाल के 12 भोलों का ग्रुप शहर से निकला तो उनकी हुक्के की शान साफ नजर आई। हुक्का गुड़गुड़ान के दौरान सोनू ने बताया कि वह एक विशाल कांवड़ लेकर हरिद्वार से आए हैं।

बताया कि उनके ग्रुप का उसूल है कि वह 30 किलोमीटर ही रुकते हैं। वहां रुककर आराम करने के साथ हुक्का गुड़गुड़ाते है और इसके बाद बोल बम के जयकारे के साथ फिर से 30 किलोमीटर की यात्रा तय करते हैं। इस दौरान सूरज, मंदीप, मन्नी, विकास, विशाल, मोनू  हर्षित, गौरव, सुमित, राहुल, अर्नव आदि है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed