फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता का कातिल बना बेटा: किए ताबड़तोड़ वार, नहीं कांपे हाथ, 500 मीटर दूर फेंका सिर, पूछताछ में खोले राज

Wed, 12 Jun 2024 11:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Jun 2024 11:23 AM IST
विज्ञापन
Son beheaded the Imam of the mosque: attacked his father repeatedly, but his hands did not tremble
आरोपी बेटा, पिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला

शामली जनपद के चौसाना थानाक्षेत्र के बल्ला माजरा गांव में इमाम फजलू रहमान पर वार करते हुए बेटे जुनैद के तनिक भी हाथ तक नहीं कांपे। न पिता का लाड़ याद आया और न उनका प्यार। यहां तक कि गर्दन को अलग कर सिर को 500 मीटर दूर एक खेत में फेंककर खुद भी छिप गया। 



माैलवी पिता को साइकिल पर मस्जिद जाना था। उसी साइकिल को लेकर जुनैद खेत में पहुंच गया। पिता फजलू रहमान खेत पर पहुंचे और साइकिल लाने का उलाहना दे दिया। इसी मामूली सी बात पर वह इतना आक्रमक हुआ कि पिता पर फावड़े से तब तक वार करता रहा जब तक कि उसकी गर्दन धड़ से अलग नहीं हो गई। 

Son beheaded the Imam of the mosque: attacked his father repeatedly, but his hands did not tremble
माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पुलिस ने खून के धब्बों को सहारा बनाया। घटनास्थल से खून के धब्बे 500 मीटर दूर इदरीश के खेत तक मिले। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद पुलिस ने सिर बरामद किया।

बाद में पुलिस, एसओजी ने तलाशी अभियान चलाया तो गर्दन ईख के खेत में कपड़े में लिपटी मिली। जबकि आरोपी भी पास के ही खेत में छिपा था। पुलिस ने अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी ने हाथ पर कई वार किए। मृतक के शरीर पर घावों को देखकर कहा जा सकता है कि जब तक मौत नहीं हो गई, फजलू के शरीर पर वार किए जाते रहे।

Son beheaded the Imam of the mosque: attacked his father repeatedly, but his hands did not tremble
माैके पर माैजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

दूसरों की मदद के लिए तैयार रहता था फजलू
ग्रामीणों ने बताया कि फजलू हर समय दूसरों की मदद के लिए तैयार रहता था। यही नहीं गांवों में बेसहारा लोगों की भी समय-समय पर मदद करता था।  फजलू की मौत से परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Son beheaded the Imam of the mosque: attacked his father repeatedly, but his hands did not tremble
माैके पर माैजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

नई साइकिल की भी कर रहा था मांग
मृतक के परिजनों ने बताया कि जुनैद पिछले कई दिन से पिता से नई साइकिल की भी मांग कर रहा था। मगर पिता ने कुछ दिन बाद साइकिल देने की बात कहीं थी। जिससे वह नाराज चल रहा था। इसी कारण वह पिता की साइकिल लेकर खेत में चला गया।

विज्ञापन
Son beheaded the Imam of the mosque: attacked his father repeatedly, but his hands did not tremble
एसपी अिभषेक सिंह - फोटो : अमर उजाला

खून से सने मिले जुनैद के कपड़े और हाथ
पुलिस के मुताबिक मृतक के बेटे जुनैद (21) के कपड़ों और हाथ के नाखूनों पर खून लगा हुआ था। पुलिस ने एक फावड़ा भी बरामद किया, जिससे हमला कर किसान की हत्या की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed