ISI Agent Arrested News: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पानीपत पुलिस द्वारा पकड़े गए कैराना निवासी नोमान इलाही के मोबाइल व्हाट्सएप चैट द्वारा अलग-अलग खातों में रुपये भेजने की जानकारी मिली है। वह कई लोगों के खातों में रुपये डलवाता था। साथ ही पाकिस्तान के किसी एजेंट के कहने पर जन सेवा केंद्र के संचालक के माध्यम से नोमान को भी रुपये भेजे जाते थे। पानीपत, शामली पुलिस और विभिन्न खुफिया एजेंसियां इसकी जांच में जुट गईं हैं।
खुलासा: ISI एजेंट के कहने पर मनी ट्रांसफर करता था नोमान, 14 खातों में लेनदेन, फिर पाकिस्तान जाने की थी तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 16 May 2025 02:24 PM IST
सार
ISI Agent Arrested: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पानीपत पुलिस द्वारा पकड़े गए कैराना निवासी नोमान इलाही की जांच पड़ताल में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जांच सामने आया है कि वह फिर से पाकिस्तान जाने की तैयारी में था। यही नहीं कई खातों में लेनेदेन भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन