फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The map will be changed on the demand of the villagers, now the road will be built directly

Shamli News: ग्रामीणों की मांग पर बदलेगा नक्शा, अब सीधे बनेगी सड़क

Thu, 17 Sep 2026 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 17 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The map will be changed on the demand of the villagers, now the road will be built directly
थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के मंटी हसनपुर रजबहे के पास सड़क निर्माण को लेकर करीब एक साल से चल रहे किसानों के विरोध का बुधवार को मौके पर समाधान हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की आपत्ति के बाद अब एनएचएआई सड़क का नक्शा बदलेगा। सड़क को मोड़ देने के बजाय सीधे बनाया जाएगा। करीब छह महीने पहले किसानों ने इस मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था, जिसके बाद यहां निर्माण कार्य बंद था।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रवक्ता विदेश मलिक के नेतृत्व में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एसडीएम सदर शामली सचिन राजपूत को समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माणाधीन सड़क को मोड़ दिए जाने से उन्हें आवागमन समेत अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सड़क को पूर्व निर्धारित सीध में बनाए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन

इसी दौरान रालोद विधायक थानाभवन अशरफ अली भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम सदर सचिन राजपूत की सूचना पर एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान सड़क को मोड़ न देकर सीधे बनाने पर सहमति बनी। इस दौरान मौके पर एनएचएआई बागपत के आदित्य राज, पृथ्वी चौहान, किसान यूनियन के उपाध्यक्ष नरेश मास्टर, नरेश सैनी, रोहित सैनी, मास्टर प्रदीप, राजेश सैनी मंटी हसनपुर, संजय, नितिन, लोकेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed