फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ISI एजेंट गिरफ्तार: 50 पाकिस्तानियों के संपर्क में था नोमान, रोज करता था बात, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Fri, 16 May 2025 01:55 PM IST
डिंपल सिरोही महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 16 May 2025 01:55 PM IST
सार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करने के आरोपी कैराना निवासी नोमान इलाही से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन
ISI agent arrested: Noman was in contact with 50 Pakistanis, used to talk to them daily
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में पकड़े गए कैराना के नोमान इलाही से पूछताछ और पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के हैंडलर इकबाल काना के बाद अब वहीं पर रह रहे विक्की उर्फ शाह ने आईएसआई की कमान संभाल ली है।



वहीं, वेस्ट यूपी के अलावा हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और अन्य स्थानों के भारत के युवाओं को झांसे में लेकर गोपनीय जानकारियां हासिल कर रहा है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पकड़े जाने तक नोमान इलाही पाकिस्तान के 50 लोगों के संपर्क में था। उसकी हर राेज पाकिस्तान में बात होती थी। आगे पढ़ें कैसे देश की आंतरिक सुरक्षा में सेंध लगाने की तैयारी में था आरोपी नोमान।

ISI agent arrested: Noman was in contact with 50 Pakistanis, used to talk to them daily
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

पानीपत सीआईए प्रथम के सूत्रों के अनुसार, कैराना के रहने वाला नोमान इलाही पिछले दो साल से पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट इकबाल काना और अन्य के संपर्क में था। वह व्हाट्सएप पर लगातार पाकिस्तान के एजेंटों से बात करता था। उसकी व्हाट्सएप चैट से पता चला है कि आईएसआई हैंडलर इकबाल काना के अलावा शाह उर्फ विक्की ने आईएसआई की कमान संभाल ली है। हालांकि, यह शाह है कौन, पुलिस और खुफिया एजेंसियां इसकी जांच में जुट गईं हैं।

यह भी पढ़ें: ISI एजेंट के खौफनाक मंसूबे: आठवीं पास नोमान सोशल मीडिया 'एक्सपर्ट', पाकिस्तान को बेचीं देश की गोपनीय सूचनाएं 

ISI agent arrested: Noman was in contact with 50 Pakistanis, used to talk to them daily
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
वहीं, रेलवे स्टेशनों से लेकर सेना संबंधी जानकारियां नोमान पाकिस्तान भेज रहा था। हर सूचना के बदले 8 से लेकर 10 हजार रुपये तक दिए जाते थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इकबाल काना और शाह पाकिस्तान में होने के बावजूद भारत के मोबाइल फोन नंबरों का प्रयोग कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के नंबरों से लगातार नोमान से व्हाट्सएप पर बात की जा रही थी। पुलिस और खुफिया सूत्रों को शक है कि कैराना, मध्यप्रदेश के लोग ही पाकिस्तान के आईएसआई हैंडलरों को सिम उपलब्ध करा रहे हैं। कई लोग पुलिस के रडार पर आ गए हैं। पुलिस ने जल्द सभी पर शिकंजा कसने की बात कही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ISI agent arrested: Noman was in contact with 50 Pakistanis, used to talk to them daily
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस के अनुसार, नोमान के पास से एक मोबाइल फोन, उसमें दो सिम, एक सिम अलग से बरामद किया गया है। उसके मोबाइल के अंदर 50 पाकिस्तानियों के नंबर नाम से सेव मिले हैं। माना जा रहा है कि नोमान कई आतंकी संगठनों के भी संपर्क में है। जिनमें से कुछ से वह लगातार बात भी करता रहता था।
विज्ञापन
ISI agent arrested: Noman was in contact with 50 Pakistanis, used to talk to them daily
आरोपी नोमान व कैराना में उसके घर पर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को पता चला है कि आरोपी की बुआ और मौसी पाकिस्तान में रहतीं हैं। वर्ष 2017 में नोमान अपनी रिश्तेदारी में गया था। फिर से वह पासपोर्ट को रिन्युअल कराकर पाकिस्तान जाने की तैयारी में था। पाकिस्तान जाने की ट्रेवल हिस्ट्री भी पुलिस के हाथ लगी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed