{"_id":"636256972d806742594a69cc","slug":"azim-mansoori-has-married-with-bushra-of-hapur-and-see-images-of-programme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ढाई फीट के दूल्हे की बरात: पहले खूब हुआ डांस, फिर धूमधाम से निकाह, अजीम की दुल्हन बनी बुशरा, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई फीट के दूल्हे की बरात: पहले खूब हुआ डांस, फिर धूमधाम से निकाह, अजीम की दुल्हन बनी बुशरा, तस्वीरें
सोशल मीडिया पर आज ढाई फीट का दूल्हा खूब छाया हुआ है। कोई फोटो तो कोई वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करके दूल्हा-दुल्हन को बधाई दे रहा है।
दरअसल, शामली निवासी 29 वर्षीय अजीम मंसूरी पिछले काफी समय से अपने निकाह के लिए अफसरों और नेताओं से गुहार लगा रहा था। लेकिन आज उसका यह सपना पूरा हुआ तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अजीम मंसूरी खूब खुश हैं और अपनी दुल्हनिया को लेने हापुड़ पहुंचा है।
2 of 7
निकाह कबूल करती दुल्हन।
- फोटो : amar ujala
उधर, हापुड़ में अजीम मंसूरी की बरात के लिए दुल्हन पक्ष के लोगों ने भी पूरी तैयारियां कर रखी थीं। लेकिन जैसे ही बरात हापुड़ पहुंची तो देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से अजीम मंसूरी की बरात की चढ़त हुई। इस दौरान रिश्तेदारों ने खूब डांस किया।
3 of 7
अजीम की बरात।
- फोटो : amar ujala
देखने वालों की उमड़ी भीड़
वहीं अजीम मंसूरी की बरात देखने के लिए आसपास के लोगों की खूब भीड़ पहुंची। इस दौरान लोगों ने अजीम मंसूरी और बुशरा को बहुत शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कई लोगों ने तो यह भी कहां कि अल्लाह ने क्या खूब जोड़ी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ढाई फीट का दूल्हा।
- फोटो : amar ujala
शामली के कैराना का रहने वाला है अजीम मंसूरी
ढाई फीट का अजीम मंसूरी शामली में कैराना क्षेत्र के मोहल्ला जोड़वा कुआं का रहने वाला है। बताया गया कि हाजी नसीम मंसूरी का सबसे बड़ा बेटा अजीम मंसूरी का कद महज दो फीट छह इंच है।
विज्ञापन
5 of 7
दूल्हा अजीम।
- फोटो : amar ujala
अजीम मंसूरी का का कहना है कि उसके माता-पिता छोटा कद होने की वजह से उसका निकाह नहीं करा पा रहे थे। लेकिन, अब निकाह होने से वह बेहद खुश हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।