हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी 3 फुट 2 इंच फीट कद की बुशरा और जिला शामली के कैराना क्षेत्र के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी 2 फुट छह इंच कद के अजीम मंसूरी का निकाह हो गया। दोनों परिवार निकाह में धूमधाम से शामिल हुए। अजीम बुधवार को शामली के कैराना से कार में सवार होकर बरात लेकर निकले तो हर कोई उन्हें देखने के लिए बाहर निकल आया।
अनोखा निकाह: ढाई फीट के अजीम की हुईं तीन फीट की बुशरा, पहली नजर में हुआ था प्यार, रोचक है स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीम बेहद शिद्दत से निकाह करना चाहता था। जिसके लिए वह काफी लंबे समय से अपनी सपनों की रानी की तलाश में जुटा हुआ था। निकाह कराने के लिए अजीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मुलायम सिंह से भी गुहार लगाई थी। कुछ समय पहले उसने शामली महिला थाने में पहुंचकर भी निकाह कराने के लिए गुहार लगाई थी। उसने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से भी मदद मांगी थी।
लेकिन, अब अजीम का सपना साकार होने जा रहा है।
शामली के कैराना क्षेत्र के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी हाजी नसीम मंसूरी के सबसे बड़े बेटे अजीम मंसूरी का कद महज 2 फीट 6 इंच है। अजीम का कहना है कि उसके माता-पिता छोटा कद होने की वजह से उसका निकाह नहीं करा पा रहे थे। लेकिन, अब निकाह होने से बेहद खुश हैं।
निकाह करने की गुहार लगाने के लिए थाने में पहुंचे अजीम की किसी ने वीडियो बना ली थी। जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया था, जो काफी वायरल भी हुआ था।
हापुड़ के मजीदपुरा के सभासद हाजी अय्यूब और उनके मित्र शाहिद मंसूरी ने बताया कि उन्होंने मोहल्ले में ही उन्होंने अपना कार्यालय बनाया हुआ है। वह क्षेत्र में बुशरा को प्रतिदिन वह आते-जाते देखते थे। अजीम मंसूरी के वायरल वीडियो को वह पहले ही देख चुके थे। जिससे उनके मन में दोनों के निकाह का ख्याल आ गया। निकाह के लिए बात की गई तो बुशरा के परिजनों ने अपनी रजामंदी दे दी।