फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: युवक को डूबने से बचाया तो जाम में फंसकर मौत, सांस चलती देख पुलिस की गाड़ी से ले जा रहे थे अस्पताल

Tue, 25 Feb 2025 12:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Feb 2025 12:48 PM IST
सार

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल झकझोरने वाला मामला सामने आया है। पुवायां में पैर फिसलने से एक युवक तालाब में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से उसे बाहर निकाला, तब उसकी सांसें चल रही थीं। थाना प्रभारी की गाड़ी से उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन गाड़ी जाम में फंसने से उसकी जान चली गई। 

विज्ञापन
man saved from drowning he got stuck in traffic jam and died in shahjahanpur
जाम में फंसी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के पुवायां में पुलिस की लापरवाही के कारण राजीव चौक पर लग रहे जाम ने एक युवक की जान ले ली। तालाब में डूबने से बचाने के बाद उसे तत्काल इलाज की जरूरत थी, लेकिन सीएचसी ले जाते वक्त थाना प्रभारी की गाड़ी भीषण जाम में फंस गई। 15 मिनट बाद किसी तरह वाहन निकलवाकर युवक को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 



मोहल्ला कसभरा आढ़त निवासी मलय गुप्ता (38 वर्ष) सोमवार शाम थाने के सामने हरेराम मंदिर परिसर में बने तालाब के किनारे टहल रहे थे। अचानक उनका पैर फिसल गया। इससे वह तालाब में जा गिरे और डूबने लगे। परिसर में मौजूद लोगों के शोर मचाने पर यूपी-112 को सूचना दी गई। यूपी-112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी के साथ ही फायर स्टेशन को जानकारी दी। 

man saved from drowning he got stuck in traffic jam and died in shahjahanpur
युवक को उठाकर ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

फायर ब्रिगेड का वाहन मंदिर आते समय जाम में फंस गया। इस पर दमकल कर्मी वाहन से उतरकर दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गए। रस्सी बांधने के बाद थाने के सिपाही रामनरेश ने तालाब में कूदकर मलय को बाहर निकाल लिया। मौके पर मौजूद एक मेडिकल स्टोर कर्मचारी ने देखा तो मलय की नब्ज चल रही थी। इसके बाद थाना प्रभारी की गाड़ी मलय को सीएचसी लेकर चली तो चंद कदम दूर राजीव चौक पर जाम में फंस गई। 

man saved from drowning he got stuck in traffic jam and died in shahjahanpur
जाम में फंसी पुलिस की गाड़ी, मलय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शव देख बिलख पड़े परिजन 
15 मिनट बाद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वाहन को निकलवाया। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर ने मलय को मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पाकर सीएचसी पहुंचे परिजन  मलय का शव देख बिलख उठे। नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, व्यापार मंडल महामंत्री कपिल गुप्ता सहित नगर के तमाम लोग सीएचसी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
man saved from drowning he got stuck in traffic jam and died in shahjahanpur
मलय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मलय के भाई मनीष गुप्ता का पुवायां में गन्ना क्रशर है। मनीष और मलय का संयुक्त परिवार है। मलय की मौत से पत्नी श्वेता गुप्ता, 12 वर्षीय  पुत्र अथर्व गुप्ता, 10 वर्षीय पुत्री रूही गुप्ता, भाई मनीष गुप्ता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मलय के पिता राकेशचंद्र गुप्ता की 14 फरवरी 2024 और मां सुधा गुप्ता की छह माह पहले मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
man saved from drowning he got stuck in traffic jam and died in shahjahanpur
जाम में फंसी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
चालक लगातार बजाता रहा हूटर  
थाना प्रभारी की गाड़ी जाम में फंसने के बाद उसे चला रहा चालक लगातार हूटर बजाता रहा। इसके बाद भी वाहन को जाम से निकलने में समय लग गया। ऐसे में आम लोगों के वाहन कितने समय में निकल पाते होंगे, यह आसानी से समझा जा सकता है। इसको लेकर सीएचसी पहुंचे लोगों में भी व्यापक चर्चा रही।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed