बरेली सेंट्रल जेल और जिला जेल में महाकुंभ से लाए गए संगम के जल से कैदियों और बंदियों को स्नान कराया गया। जेल कर्मी बृहस्पतिवार को ही चार कलश में संगम से जल भरकर लाए थे। वैदिक रीति से मंत्रोच्चार कर इन कलशों की स्थापना की गई। जिला व सेंट्रल जेलों में शुक्रवार को भव्य आयोजन किया गया। इसमें जेल के सभी महिला पुरुष बंदियों को स्नान कराया गया। बता दें कि 17 फरवरी को उन्नाव जेल प्रशासन ने अपने बंदियों व कैदियों को संगम के जल से स्नान कराया था। इसके बाद दूसरी जेलों में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
महाकुंभ का उत्सव: बरेली-शाहजहांपुर की जेलों में संगम के जल से कैदियों ने किया स्नान, गूंजे वैदिक मंत्र
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Feb 2025 02:20 PM IST
सार
महाकुंभ को लेकर आस्था का सैलाब इस कदर हिलोरें मार रहा है कि अब जेलों के बंदी व कैदी भी संगम के पवित्र जल से स्नान कर रहे हैं। शुक्रवार को बरेली और शाहजहांपुर की जेलों में बंदियों और कैदियों ने संगम के जल से स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन