शाहजहांपुर जिले में पहली बार दो मई को राफेल, मिराज और जगुआर लड़ाकू विमान उतरेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही सैकड़ों लोग इसके साक्षी बनेंगे। नाइट लैंडिंग शो के कारण कटरा-जलालाबाद मार्ग दो मई को शाम सात बजे से रात दस बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगा। इससे पहले दो मई को प्रातः 8 बजे से वायुसेना की ओर से एफएलसी प्रारंभ होगी। सुबह 9:45 बजे से 10:30 बजे तक वायुसेना के लड़ाकू विमानों द्वारा एयर शो का आयोजन किया जाएगा। जलालाबाद के गांव पीरू के पास स्थित गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर दो और तीन मई को होने वाले भारतीय वायुसेना अभ्यास की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Ganga Expressway News: गंगा एक्सप्रेसवे पर आज उतरेंगे लड़ाकू विमान, वायुसेना दिखाएगी अपनी ताकत
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 01 May 2025 11:28 AM IST
सार
Ganga Expressway Latest Update: शाहजहांपुर जिले के लिए दो मई यानि शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। इस दिन पहली बार जिले की जमीन पर लड़ाकू विमान उतरेंगे। जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे पर बनाई गई हवाई पट्टी पर इनकी लैंडिंग होगी। वायु सेना अपने शौर्य का प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन