फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहजहांपुर गोलीकांड: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने लगाया जाम, अंतिम संस्कार से किया इन्कार

Wed, 30 Apr 2025 05:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 05:17 PM IST
सार

गोलीकांड में घायल हुए ट्रांसपोर्ट कर्मी कमलेश की राजकीय मेडिकल कॉलेज से रेफर किए जाने के बाद लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। लखनऊ में ही उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव घर लाया गया, लेकिन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। 

विज्ञापन
Shahjahanpur firing case family members blocked the road due to non-arrest of the accused
जाम में फंसी एंबुलेंस निकलवाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर में गोलीकांड में घायल युवक की मौत के बाद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को बरेली मोड़ से राजघाट चौकी जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों ने मुख्य आरोपी का घर गिराए जाने और आरोपियों के एनकाउंटर करने की मांग की। मांगें न माने जाने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। 



सोमवार की रात चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज मोहल्ले में हिस्ट्रीशीटर शेरू ने तीन सगे भाइयों कमलेश, अखिलेश और जितेंद्र को तमंचे से गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल कमलेश की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। वहीं, जितेंद्र का लखनऊ में इलाज चल रहा है। अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने शेरू, रामकिशोर, रामनिवास, सुमित व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अब तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

संबंधित खबर- UP News: शाहजहांपुर में हिस्ट्रीशीटर ने तीन सगे भाइयों को मारी गोली... एक की मौत; बीचबचाव करने पर ली जान

Shahjahanpur firing case family members blocked the road due to non-arrest of the accused
मृतक कमलेश का फाइल फोटो, घायल अखिलेश - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने शेरू, रामकिशोर, रामनिवास, सुमित व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अब तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे ने बरेली मोड़ से राजघाट चौकी जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। 

Shahjahanpur firing case family members blocked the road due to non-arrest of the accused
महिलाओं ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

परिजनों का कहना था कि इतना समय बीतने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही। आधे घंटे तक विवाद होने के बावजूद घटना के दिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी, जबकि राजघाट चौकी थोड़ी ही दूरी पर है। परिजनों का कहना है कि आरोपियों के घर बुलडोजर से गिराए जाएं। एनकाउंटर किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahjahanpur firing case family members blocked the road due to non-arrest of the accused
जाम में फंसे लोग - फोटो : अमर उजाला
मांगें न माने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पुलिस से परिजनों की जमकर नोकझोंक हुई। व्यस्त मार्ग पर जाम लगने के कारण धूप में लोग परेशान हो गए। वाहन चालकों से भी परिजनों की नोकझोंक हुई है। पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद परिजन शांत हुए। दोपहर करीब ढाई बजे जाम खुल सका। 
 
विज्ञापन
Shahjahanpur firing case family members blocked the road due to non-arrest of the accused
मृतक कमलेश के घर के बाहर जुटीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

नेहा का उजड़ा मांग का सिंदूर, बच्चों के बिखर गए सपने 
कमलेश पांच भाई हैं। वह अजीजगंज में ट्रांसपोर्ट पर काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार की शाम मामूली विवाद ने कमलेश की जिंदगी छीन ली। उसकी पत्नी नेहा का सिंदूर उजड़ गया। उसके बच्चों आयुष, रौनक और शबनम के सपने बिखर गए। कमलेश के शव को देख नेहा बिलख पड़ी। परिवार के लोगों ने उसे संभाला। नेहा को देख मोहल्ले की महिलाओं की आंखों से आंसू छलक पड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed