फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sambhal: यूपी में महज 99 दिन में बनकर तैयार हुई सत्यव्रत पुलिस चौकी, हिंसा के बाद तैयार हुआ था खाका...तस्वीरें

Mon, 07 Apr 2025 11:13 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 11:13 AM IST
सार

संभल में 99 दिन में बनी सत्यव्रत पुलिस चौकी जिले की पहली दो मंजिला और हाईटेक चौकी है। हिंसा के बाद 28 दिसंबर को रखी गई नींव के बाद इसका निर्माण तेजी से पूरा कर डीएम और एसपी ने लोकार्पण किया। यह चौकी संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा मजबूत करने और पीड़ितों को तुरंत मदद देने के उद्देश्य से बनाई गई है।

विज्ञापन
Sambhal: Satyavrat police post completed in just 99 days, foundation laid after violence
संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुभारंभ - फोटो : संवाद

जामा मस्जिद के सामने तैयार सत्यव्रत पुलिस चौकी के निर्माण में 99 दिन का समय लगा है। जिले की पहली दो मंजिला पुलिस चौकी है, जो हाईटेक व्यवस्थाओं से लैस है। 28 दिसंबर 2024 को इस पुलिस चौकी नींव एएसपी श्रीश्चंद्र ने रखी थी। रविवार को लोकार्पण डीएम और एसपी ने किया। सत्यव्रत पुलिस चौकी की पहली मंजिल तैयार करने के दौरान दिनरात श्रमिकों ने काम किया था। 

Sambhal: Satyavrat police post completed in just 99 days, foundation laid after violence
संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुभारंभ - फोटो : संवाद

दूसरी मंजिल पर भी तेजी से काम पूरा कराया गया। भूतल पर पुलिस चौकी का कार्यालय, चौकी प्रभारी का कार्यालय, हवालात व कक्ष बनाए गए हैं। दूसरी मंजिल पर जिला कंट्रोल रूम और पुलिस व पीएसी के लिए कक्ष बने हैं। एसपी ने बताया कि कोतवाली संभल क्षेत्र की पुलिस चौकी सत्यव्रत के अंतर्गत मोहल्ला कोटपूर्वी और कोटगर्बी के साथ डाकखाने के आसपास का बाजार शामिल है।

Sambhal: Satyavrat police post completed in just 99 days, foundation laid after violence
संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुभारंभ - फोटो : संवाद

इस पुलिस चौकी की दूरी कोतवाली से करीब 500 मीटर है। सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के लिहाज से इसका निर्माण किया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि संभल अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल है। इस लिहाज से सुरक्षा को पुख्ता किया जा रहा है। इससे पीड़ितों को भी बड़ी राहत मिलेगी। तत्काल पुलिस की मदद मिल सकेगी। इसलिए पुलिस चौकियों का निर्माण शहर में किया जा रहा है।

संभल हिंसा: सांसद आठ अप्रैल को एसआईटी के सामने दर्ज कराएंगे बयान, प्रशासन अलर्ट, विधायक का बेटा भी है आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal: Satyavrat police post completed in just 99 days, foundation laid after violence
संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुभारंभ - फोटो : संवाद

आठ साल की बच्ची ने किया सत्यव्रत चौकी का लोकार्पण
जामा मस्जिद के निकट नवनिर्मित सत्यव्रत पुलिस चौकी का रविवार को विधिवत लोकार्पण हो गया। डीएम-एसपी की मौजूदगी में आठ साल की बच्ची गुनगुन कश्यप ने फीता काटकर चौकी का लोकार्पण किया। डीएम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चौकी का निर्माण कराया गया है।  इससे पहले आचार्य शोभित शास्त्री और विशाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

विज्ञापन
Sambhal: Satyavrat police post completed in just 99 days, foundation laid after violence
संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुभारंभ - फोटो : संवाद

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने अधिकारियों के साथ हवन में आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। एसपी ने चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दरोगा आशीष तोमर को सौंपी है। साथ ही चार सिपाहियों की तैनाती की गई है। एसपी ने बताया कि चौकी की दीवार पर संविधान का लोगो लगाया गया है। श्लोक भी लिखा है। यह अच्छे और बुरे लोगों के लिए संदेश है। पुलिस अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएगी।

UP: आठ साल की बच्ची ने किया सत्यव्रत पुलिस चौकी का लोकार्पण, जामा मस्जिद के पास बनी पोस्ट की जानें खास बातें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed