फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: आठ साल की बच्ची ने किया सत्यव्रत पुलिस चौकी का लोकार्पण, जामा मस्जिद के पास बनी पोस्ट की जानें खास बातें

Mon, 07 Apr 2025 07:12 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 07:12 AM IST
सार

जामा मस्जिद के निकट बनी सत्यव्रत पुलिस चौकी का लोकार्पण आठ साल की गुनगुन कश्यप ने डीएम-एसपी की मौजूदगी में किया। पूजा-अर्चना और हवन के बाद चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दरोगा आशीष तोमर को सौंपी गई। चौकी की दीवार पर संविधान का लोगो और श्लोक उकेर कर जनता को संदेश दिया गया है।

विज्ञापन
Sambhal: eight-year-old girl inaugurated Satyavrat police post, special things about post built Jama Masjid
संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुभारंभ - फोटो : संवाद

जामा मस्जिद के निकट नवनिर्मित सत्यव्रत पुलिस चौकी का रविवार को विधिवत लोकार्पण हो गया। डीएम-एसपी की मौजूदगी में आठ साल की बच्ची गुनगुन कश्यप ने फीता काटकर चौकी का लोकार्पण किया। डीएम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चौकी का निर्माण कराया गया है।



इससे पहले आचार्य शोभित शास्त्री और विशाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने अधिकारियों के साथ हवन में आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की।

एसपी ने चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दरोगा आशीष तोमर को सौंपी है। साथ ही चार सिपाहियों की तैनाती की गई है। एसपी ने बताया कि चौकी की दीवार पर संविधान का लोगो लगाया गया है। श्लोक भी लिखा है। यह अच्छे और बुरे लोगों के लिए संदेश है। पुलिस अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएगी।

Sambhal: eight-year-old girl inaugurated Satyavrat police post, special things about post built Jama Masjid
संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुभारंभ - फोटो : संवाद

कंट्रोल रूम भी होगा संचालित
जिले का पुलिस कंट्रोल रूम बहजोई से ऑपरेट किया जाता था लेकिन अब वह संभल की सत्यव्रत चौकी से ऑपरेट किया जाएगा। सैटेलाइट टावर लगा दिया गया है। जल्द ही पूरी व्यवस्था कर दी जाएगी और जिला कंट्रोल रूम ऑपरेट किया जाने लगेगा।

एसपी ने बताया कि जिला बनने के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि वायरलेस से पूरे जिले के थानों से संपर्क हो पा रहा है। पुलिस चौकी का निर्माण काफी ऊंचाई पर है और प्रथम तल से कंट्रोल रूम जिलेभर में अच्छी तरह काम कर रहा है। इसकी टेस्टिंग की जा चुकी है।

Sambhal: eight-year-old girl inaugurated Satyavrat police post, special things about post built Jama Masjid
संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुभारंभ - फोटो : संवाद

24 नवंबर को हुए बवाल के बाद पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया
24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इसमें पांच लोगों की जान गई थी। 29 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। आगजनी और तोड़फोड़ से काफी नुकसान हुआ था। इस बवाल के बाद ही चेते अधिकारियों ने पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया था। जब नींव खोदाई शुरू की तो एक पक्ष ने वक्फ संपत्ति होने का दावा किया था।

बाद में पालिका की जमीन होने का स्टांप दिया। एसपी ने बताया कि नगर पालिका से एनओसी लेने के बाद सरकारी बजट से इस पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है। इसमें पुलिस चौकी के स्टाफ के साथ पीएसी के जवानों के रहने की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal: eight-year-old girl inaugurated Satyavrat police post, special things about post built Jama Masjid
संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुभारंभ - फोटो : संवाद

गीता के श्लोक और भगवान कृष्ण का अर्जुन को उपदेश देती तस्वीर
पुराणों में उल्लेख मिलता है कि कलियुग में भगवान का अवतरण संभल में होगा। सत्यव्रत पुलिस चौकी में गीता के चौथे अध्याय से लिया गया श्लोक लिखा है। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण अपने अवतार लेने के उद्देश्य और कारण अर्जुन को बताते हैं। इसके अलावा संविधान में की मूल प्रति में लगी वह तस्वीर जिसमें भगवान कृष्ण अर्जुन को उपदेश दे रहे हैं। उसको भी राजस्थानी पत्थर पर उकेरा गया है।

विज्ञापन
Sambhal: eight-year-old girl inaugurated Satyavrat police post, special things about post built Jama Masjid
संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुभारंभ - फोटो : संवाद

प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर में रामनवमी पर 46 वर्ष बाद हुई पूजा
1978 के दंगों के बाद से बंद हुआ खग्गू सराय स्थित प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर में रामनवमी पर 46 वर्ष बाद पूजा हुई है। दिसंबर 2024 में पुलिस-प्रशासन के सहयोग से मंदिर के कपाट खोले गए थे। उसके बाद से लगातार पूजन किया जा रहा है।

इस बार रामनवमी पर भी पूजन किया गया है। इस मंदिर पर एहतियाती तौर पर फोर्स तैनात रहता है। यह मुस्लिम आबादी के बीच मंदिर है और इस मंदिर के आसपास एक भी हिंदू परिवार नहीं रहता। 1978 के दंगे के बाद इस इलाके से हिंदू पलायन कर गए थे। तब से ही मंदिर पर ताला लग गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed