फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Industrial Corridor hectares of land to be acquired for 640 crore in the second phase; proposal approved.

औद्योगिक गलियारा : दूसरे चरण में 640 करोड़ रुपये से खरीदी जाएगी 329 हेक्टेयर भूमि, प्रस्ताव को मंजूरी मिली

Wed, 02 Sep 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 02 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Industrial Corridor hectares of land to be acquired for 640 crore in the second phase; proposal approved.
संभल। औद्योगिक गलियारा के लिए दूसरे चरण में 640 करोड़ रुपये से 329 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी। भूमि खरीद के प्रस्ताव को मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मंजूरी दे दी है। चार हजार से अधिक किसानों से यह भूमि खरीदी जाएगी। इनमें ज्यादातर किसानों ने बैनामा के लिए अभिलेख तहसील कार्यालय में जमा कर दिए है, सिर्फ मंजूरी का इंतजार था।
विज्ञापन

एसडीएम विकासचंद्र ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे किनारे औद्योगिक गलियारे के लिए पहले चरण में खिरनी मुहीउद्दीनपुर, बसला, अमावती कुतुबपुर और सारंगपुर गांव में 222 हेक्टेयर से अधिक जमीन का अधिग्रहण जा चुका है, जहां पर यूपीडा द्वारा चहारदीवारी का निर्माण और समतलीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। गलियारे में आधुनिक सड़कें, फायर स्टेशन, भूमिगत जलाशय, पानी की आपूर्ति, और विद्युत सब-स्टेशन जैसी अत्याधुनिक अवसंरचना का निर्माण किया जाएगा। भविष्य में डिमांड के चलते 329 हेक्टेयर से अधिक भूमि का और प्रस्ताव तैयार किया गया था, जो अब खरीदी जाएगी। मंडलायुक्त ने जमीन खरीदने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, प्रशासन ने पहले ही भूमि खरीद की तैयारी कर रखी है। यही कारण है कि अनेक किसानों के अभिलेख तहसील कार्यालय में जमा हैं। अब भूमि की खरीद शुरु होगी।
विज्ञापन

बताया कि यह भूमि 640 करोड़ से खरीदी जाएगी। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान सर्किल रेट से चार गुना पर यह भूमि की खरीद की जानी है। एसडीएम ने बताया कि औद्योगिक गलियारा बनने से रोजगार के अवसर तो बढ़ेंगे ही साथ ही विकास भी होगा। क्योंकि संभल से करीब सात किलोमीटर दूरी पर यह औद्योगिक गलियारा बनाया जा रहा है, ऐसे में संभल शहर का भी विकास तेजी से होगा। जिलेभर के युवाओं को इससे रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह खर्च होगी धनराशि
दूसरे चरण में भूमि की खरीद के लिए 640 करोड़ रुपये से अधिक मंजूर हुए हैं। एसडीएम का कहना है कि इस धनराशि का सबसे बड़ा हिस्सा 602 करोड़ रुपये किसानों के खाते में आएंगे। बाकी धनराशि स्टांप शुल्क, रजिस्ट्रेशन शुल्क इत्यादि में खर्च होगी। जिसकी पूरी तैयारी की गई है। संवाद
कोट
दूसरे चरण की भूमि खरीदने के लिए मंजूरी मिल गई है। जल्द ही बैनामा शुरु कराएंगे। प्रयास रहेगा कि जल्दी ही बैनामें हो जाएं, बहुप्रतीक्षित परियोजना धरातल पर जल्द आकार ले सकें। -विकासचंद्र, एसडीएम, संभल

00000
इनसेट
बड़ी कंपनियों के खुलेंगे कारखाने और वेयरहाउस

मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर में बड़ी कंपनियों के कारखाने और वेयरहाउस खुलेंगे। इससे संभल और आसपास के जिलों के हजारों युवाओं को अपने ही शहर में नौकरी और स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। स्थानीय प्रतिभा को अब रोजगार के लिए दूसरे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। संभल हमेशा से ही हड्डी-सींग, मेंथा आदि का बड़ा केंद्र रहा है। इस क्लस्टर के बनने से स्थानीय व्यापारियों को ग्लोबल लॉजिस्टिक्स सपोर्ट मिलेगा। माल को स्टोर करने, पैक करने और भेजने की लागत कम होगी, जिससे संभल का उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed