फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal violence: MP will record statement in front of SIT on April 5, administration on alert, MLA daughter

Sambhal violence: सांसद बर्क आठ को SIT और एसपी 11 को आयोग के सामने दर्ज कराएंगे बयान, विधायक का बेटा भी आरोपी

Mon, 07 Apr 2025 10:35 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 10:35 AM IST
सार

संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के मामले में भड़काऊ भाषण और साजिश रचने के आरोपों में फंसे सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क एसआईटी के सामने बयान दर्ज कराएंगे। इस केस में विधायक के बेटे और मस्जिद कमेटी के सदर समेत कई लोग आरोपी हैं।

विज्ञापन
Sambhal violence: MP will record statement in front of SIT on April 5, administration on alert, MLA daughter
सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क - फोटो : ANI

विस्तार

संभल बवाल से पहले भड़काऊ भाषण देने के आरोप में फंसे संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क आठ अप्रैल (मंगलवार) को एसआईटी के सामने अपने बयान दर्ज कराएंगे। एसआईटी ने सांसद को उनके दिल्ली स्थित आवास पर बीएनएसएस 35 के अंतर्गत नोटिस तामील कराया था। 

विज्ञापन


सांसद के बयान दर्ज कराने के चलते पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहेगा। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि सांसद ने खुद आठ अप्रैल का समय बयान दर्ज कराने के लिए तय किया था। वह विवेचना में सहयोग करें। यही आग्रह विवेचक द्वारा किया गया है। टीम उनके दिल्ली स्थित आवास पर नोटिस तामील कराने के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था। उसमें एक एफआईआर मुकदमा अपराध संख्या 335/24 में दर्ज हुई थी। जिसमें सांसद और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल नामजद आरोपी हैं। अन्य अज्ञात आरोपी बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुकदमे में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की भूमिका प्रकाश में आई तो उनकी गिरफ्तारी की गई थी। जामा मस्जिद सदर के खिलाफ बवाल की साजिश रचने और गंभीर अपराध में झूठे बयान देने के मामले में सबूत मिले थे। मालूम हो सांसद पर 22 नवंबर को भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।

वहीं, दूसरी ओर विधायक के बेटे पर 24 नवंबर को बवाल के लिए भड़काने का आरोप लगा है। सांसद पर अब बवाल की साजिश रचने का भी आरोप लगा है।

11 को लखनऊ में बयान दर्ज कराएंगे एसपी
न्यायिक जांच आयोग के सामने एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई 11 अप्रैल को अपने बयान लखनऊ पहुंचकर दर्ज कराएंगे। बवाल से जुड़े जो भी साक्ष्य होंगे वह भी देंगे। इसके लिए न्यायिक जांच आयोग की ओर से एसपी को पत्र भेजा गया है। एसपी का कहना है कि उन्हें नोटिस नहीं मिला है लेकिन वह अपने बयान दर्ज कराने के लिए लखनऊ जाएंगे।

एसपी पर भी हिंदूपुरा खेड़ा में गोली चलाई गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जो अभी भी जेल में बंद है। न्यायिक जांच आयोग की ओर से संभल के अलग-अलग दौरे के दौरान सरकारी कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए थे। इसमें पुलिसकर्मी, जिला अस्पताल के कर्मचारी शामिल हैं।

इसके अलावा आम लोगों के भी लिखित बयान लिए जा चुके हैं। अब लखनऊ बुलाकर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मालूम हो न्यायिक जांच आयोग में रिटायर्ड जज देवेंद्र अरोड़ा अध्यक्ष, पूर्व डीजीपी एके जैन और पूर्व आईएएस अमित मोहन प्रसाद सदस्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed