फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभल हिंसा में खुलासा: सांसद बर्क ने कहा था- हमारी कौम हमीं पर थूकेगी, सुबह किसी हाल में सर्वे नहीं होना चाहिए

Fri, 04 Apr 2025 08:40 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी Published by: विकास कुमार Updated Fri, 04 Apr 2025 08:40 PM IST
सार

-अधिवक्ता ने बताया- केस डायरी में स्पष्ट है कि साजिशन 24 नवंबर को बवाल कराया गया था
- सांसद बर्क ने कहा था- मैं बंगलूरू में हूं, सुबह किसी हाल में सर्वे नहीं होना चाहिए

विज्ञापन
MP Ziaur Rahman Bark told Sadar I am in Bangalore do such thing that survey not be conducted in any circumstan
संभल हिंसा - फोटो : संवाद

24 नवंबर को संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में नामजद आरोपी सांसद जियाउर्रहमान बर्क की अब मुश्किल बढ़ गई हैं। जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली के बयान में पुष्टि हुई है कि सांसद ने ही उन्हें कहा था कि भीड़ को एकत्र कराना है और कोर्ट कमीशन को सर्वे करने नहीं देना है। इसके चलते ही भीड़ एकत्र हुई और बवाल हो गया था। जिसमें पांच लोगों की जान गई और 29 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।

MP Ziaur Rahman Bark told Sadar I am in Bangalore do such thing that survey not be conducted in any circumstan
जियाउर्हमान बर्क, सांसद संभल - फोटो : अमर् उजाला

'सर्वे होगा तो संभल में हमारी कौम हमीं पर थूकेगी'
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता हरिओम प्रकाश उर्फ हरीश सैनी ने बताया कि जफर अली की पुलिस ने केस डायरी न्यायालय में दाखिल की है। इस केस डायरी के अनुसार बवाल की साजिश 23 नवंबर की मध्यरात्रि ही तैयार हो गई थी। पुलिस की पूछताछ में जफर अली ने स्वीकार किया है कि रात को सांसद से फोन पर बात हुई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं बंगलूरू में हूं। ऐसा करो कि सुबह किसी हाल में सर्वे नहीं होना चाहिए। अगर मस्जिद का सर्वे होगा तो संभल में हमारी कौम हमीं पर थूकेगी। तुम जामा मस्जिद के सदर हो आपके कहने से लोग इकट्ठा हो जाएंगे। अधिवक्ता ने बताया कि इसका पूरा जिक्र केस डायरी में दर्ज है। सदर द्वारा इंतजामिया कमेटी की बैठक कमेटी के कैशियर सुहेल खान के घर पर की गई थी। कई लोगों से बातचीत की और इसकी जिम्मेदारी भी दी गई थी। 24 नवंबर को जब सर्वे के लिए कोर्ट कमीशन की टीम पहुंची तो काफी भीड़ एकत्र थी।

MP Ziaur Rahman Bark told Sadar I am in Bangalore do such thing that survey not be conducted in any circumstan
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद

जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने पुलिस के सात सवालों में एक सवाल का नहीं दिया जवाब
जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली को 23 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। विवेचक द्वारा गिरफ्तारी से पहले पूछताछ की थी। जिसमें सात सवाल केस डायरी में भी दर्ज हैं। एक सवाल के जवाब में सदर ने पुलिस से कहा था कि उन पर दबाव था। पुलिस ने जब सवाल किया कि किसका दबाव था तो सदर ने जवाब नहीं दिया। चुप रहने का उल्लेख पुलिस ने केस डायरी में किया है। अन्य छह सवालों के जवाब सदर द्वारा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Ziaur Rahman Bark told Sadar I am in Bangalore do such thing that survey not be conducted in any circumstan
संभल हिंसा - फोटो : अमर उजाला

सांसद पर है भड़काऊ बयान देने का आरोप
कोतवाल में दर्ज रिपोर्ट में सांसद पर भड़काऊ बयान देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल पर भीड़ को भड़काने का आरोप है। अब जामा मस्जिद कमेटी के सदर द्वारा जो जानकारी पुलिस को दी गई है, उसके आधार पर सांसद की मुश्किल बढ़ गई है। हालांकि पुलिस द्वारा बीएनएसएस की धारा 35 के तहत सांसद को नोटिस जारी कर दिया गया है। 8 अप्रैल को सांसद अपने बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस के सामने भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन
MP Ziaur Rahman Bark told Sadar I am in Bangalore do such thing that survey not be conducted in any circumstan
संभल में हिंसा में शामिल लोगों के पोस्टर चस्पा - फोटो : संवाद

शनिवार को न्यायिक जांच आयोग ने बयान दर्ज कराने के लिए सांसद को बुलाया
बवाल के मामले में त्रि-सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की जांच चल रही है। इस जांच में शनिवार को सांसद जियाउर्रहमान बर्क व विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। इसके लिए डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया को पत्र न्यायिक जांच आयोग द्वारा भेजा गया है। लखनऊ स्थित कार्यालय में सांसद व विधायक के बेटे को बयान दर्ज कराने के लिए जाना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed