फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: जेल से कराया रिहा... सुपारी दी, जहरीला इंजेक्शन से कराया कत्ल; भाजपा नेता गुलफाम मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Wed, 26 Mar 2025 03:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Mar 2025 03:12 PM IST
सार

संभल में भाजपा नेता गुलफाम की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ब्लॉक प्रमुख और उसके प्रधान पिता ने चुनावी रंजिश में भाजपा नेता की हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन
Sambhl Bjp Leader Gulfam Yadav murder Big Reveal block pramukh and his head father had conspired to murder
Sambhl Bjp Leader Gulfam Yadav - फोटो : अमर उजाला
संभल जिले के जुनावई थाना इलाके के गांव दबथरा हिमंचल में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वर्तमान ब्लॉक प्रमुख और उसके ग्राम प्रधान पिता ने ही चुनावी रंजिश के चलते षड़यंत्र रच हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख और उसके पिता समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपियों न्यायालय में पेश जाएगा।। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस वार्ता के दौरान हत्याकांड का खुलासा किया।


बता दें कि 10 मार्च की दोपहर एक बजे करीब भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव घेर में आराम कर रहे थे। उसी समय बाइक पर सवार तीन लोग उनके पास पहुंचे। गुलफाम सिंह ने सभी को पानी पिलवाया और कुर्सी पर बैठा कर वार्ता की। इसी दौरान हत्यारोपियों ने उनके पेट में जहरीला इंजेक्शन घोंप दिया। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही भाजपा नेता की मौत हो गई। 

इस मामले में पुलिस ने मृतक भाजपा नेता के पुत्र दिव्य प्रकाश यादव की तहरीर के आधार पर ब्लॉक प्रमुख रवि यादव पुत्र महेश व उसके पिता महेश यादव पुत्र सेवाराम यादव, धर्मवीर उर्फ धम्मा पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम मैढौली थाना जुनावई, डॉ. मुकेश यादव पुत्र लालाराम यादव निवासी गांव दबथरा हिमंचल थाना जुनावई और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 
Sambhl Bjp Leader Gulfam Yadav murder Big Reveal block pramukh and his head father had conspired to murder
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मामले को संज्ञान लेकर एसपी ने खुलासे के लिए आठ टीमों का गठन किया। थाना जुनावई से तीन टीम तथा थाना गुन्नौर से दो टीम समेत सर्विलांस टीम व एसओजी से तीन टीम को लगाया गया। इस दौरान घटना के आस पास जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये तथा घटना स्थल से सर्विलांस टीम द्वारा बीटीएस व संदिग्ध व्यक्तियो की सीडीआर निकाली गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। पुलिस की पूछताछ में मुकेश यादव के घटना में शामिल होने की जानकारी मिली। उक्त सूचना के आधार पर मुकेश समेत नामजदों के अलावा विकास पुत्र शिवनारायण निवासी ग्राम विधौती फाजिलपुर थाना जुनावई व रामनिवास उर्फ नारद पुत्र भीम सिंह निवासी बसला की मढैया थाना कैला देवी जनपद संभल को गिरफ्तार कर लिया। 

UP: संभल की सड़कों और छतों पर नमाज की अनुमति नहीं, पीस कमेटी की बैठक में पुलिस ने दिए निर्देश
Sambhl Bjp Leader Gulfam Yadav murder Big Reveal block pramukh and his head father had conspired to murder
भाजपा नेता की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
गुलफाम सिंह यादव से महेश की चुनाव को लेकर थी रंजिश
पुलिस के अनुसार पूछताछ में मुकेश यादव ने बताया कि महेश यादव का गुलफाम सिंह यादव से चुनाव को लेकर रंजिश थी। इस लिए महेश यादव गुलफाम सिंह यादव को रास्ते से हटाना चाहते थे। इस मामले में पुलिस ने महेश यादव पुत्र सेवाराम, रवी यादव पुत्र महेश यादव, मुकेश यादव पुत्र छत्तर यादव निवासी गण ग्राम मैढोली थाना जुनावई, विकास पुत्र शिवनारायन निवासी ग्राम बिधौती फाजिलपुर थाना जुनावई, रामनिवास उर्फ नारद पुत्र भीमसिंह निवासी बसला की मढैया थाना कैला देवी, सुधीर उर्फ पप्पू पुत्र रामप्रकाश निवासी मोहल्ला बदरिया कस्बा व थाना सौरों जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्यारोपियों से चार मोबाइल बरामद किए हैं। खुलासे के दौरान एएसपी दक्षिण अनुकृति शर्मा, सीओ दीपक तिवारी मौजूद रहे।

VIDEO: 'ईद की सेवई खिलाना चाहते हैं तो गुजिया भी खानी पड़ेगी', पीस कमेटी की बैठक में बोले- सीओ अनुज चाैधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhl Bjp Leader Gulfam Yadav murder Big Reveal block pramukh and his head father had conspired to murder
पुलिस फोर्स के साथ संभल एसपी - फोटो : अमर उजाला
बरेली कारागार से शुरू की गई हत्याकांड की योजना
भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या की योजना बरेली के केंद्रीय कारागार में बनाई गई। पुलिस ने बताया कि 19 नवंबर 2024 को ब्लॉक प्रमुख रवि यादव का पिता महेश यादव बरेली के कारागार में सजा काट रहे धर्मवीर यादव से मिला था। महेश यादव ने धर्मवीर यादव उर्फ धम्मा की जमानत व अपील का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली थी। साथ ही बाद में भी उसकी मदद करने की बात कही थी। बदले में धर्मवीर यादव को गुलफाम सिंह की हत्या करने की साजिश रची। जिससे महेश यादव ने 35 हजार रुपये धर्मवीर उर्फ धम्मा की जमानत पर खर्च किए। जेल से बाहर आने के बाद धर्मवीर का ट्रैक्टर भी एक लाख रुपये देकर छुड़वाया था। 
विज्ञापन
Sambhl Bjp Leader Gulfam Yadav murder Big Reveal block pramukh and his head father had conspired to murder
भाजपा नेता की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : ANI/अमर उजाला
महेश यादव ने धर्मवीर को यह कहा था कि हत्या इस तरह से होनी चाहिए कि वह सामान्य मौत लगे। इसलिए नेमपाल, महेश व धर्मवीर ने इंजेक्शन घोंप कर गुलफाम सिंह की हत्या करने की योजना बनाई। इन लोगों से यह भी तय किया कि जेल से बाहर आने के बाद महेश व धर्मवीर सार्वजनिक तौर पर साथ नहीं दिखेंगे ताकि समाज में लोगों को लगे कि इन लोगों के आपसी संबंध खराब हो गए हैं। योजना के तहत ही धर्मवीर ने बाबूराम फौजी से निकटता बनाई। जिससे गुलफाम सिंह के पास धर्मवीर पहुंच सके। इसके बाद घटनास्थल की रेकी की। नौ मार्च रात्रि में महेश यादव ने मुकेश तथा नेमपाल व धर्मवीर को अपने बंद पड़े भट्ठे पर बुलाया और घटना की योजना तैयार की। महेश यादव ने पांच लाख रुपये में हत्या का सौदा किया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed