{"_id":"69de15e1af9d86dbf50b3906","slug":"unprecedented-security-during-pm-modi-s-saharanpur-visit-three-layer-checks-and-drone-surveillance-in-place-2026-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Modi Saharanpur Visit: अभेद थ्री लेयर सुरक्षा घेरा, NSG-SPG कमांडो रहे तैनात, ड्रोन से आसमान तक हुई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Saharanpur Visit: अभेद थ्री लेयर सुरक्षा घेरा, NSG-SPG कमांडो रहे तैनात, ड्रोन से आसमान तक हुई निगरानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 14 Apr 2026 03:55 PM IST
सार
PM Modi Saharanpur Visit: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारनपुर में दौरे के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। एसपीजी, एनएसजी कमांडो और स्थानीय पुलिस की तैनाती के साथ तीन लेयर में जांच की गई, जबकि ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
1 of 6
पीएम मोदी का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था अभेद और बहुस्तरीय रही। जनसभा स्थल से लेकर एलिवेटेड गलियारे तक पूरे क्षेत्र को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया था।
सुरक्षा के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के कमांडो और स्थानीय पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। वहीं जमीन के साथ-साथ आसमान से भी ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी की जा रही थी।
मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी से हर गतिविधि पर नजर
सुरक्षा एजेंसियां पिछले कई दिनों से एलिवेटेड कॉरिडोर और जनसभा स्थल के आसपास डेरा डाले हुए थीं। मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान जनसभा स्थल और रोड शो मार्ग पर पुष्प वर्षा के लिए बनाए गए आरक्षित जोन में जाने वालों की कड़ी जांच की गई।
3 of 6
पीएम मोदी का सहारनपुर दौरा
- फोटो : अमर उजाला
लोगों को मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। पंडाल के एंट्री गेट पर आठ मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे, जिनमें चार महिलाओं और चार पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। महिलाओं की जांच के लिए हरे कपड़े के दो विशेष केबिन बनाए गए थे, जहां महिला पुलिसकर्मी चेकिंग के बाद ही उन्हें अंदर भेज रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पीएम मोदी का सहारनपुर दौरा
- फोटो : अमर उजाला
तीन लेयर में जांच, कई सामान ले जाने पर रोक
जनसभा स्थल पर सुरक्षा जांच तीन लेयर में की जा रही थी। सबसे पहले प्रवेश द्वार पर लोगों की गहन जांच हुई, जिसमें जेब में रखी वाहन की चाबी तक को दबाकर देखा गया और चश्मे के केस तक की जांच की गई। इसके बाद सभा स्थल के मुख्य द्वार और बैठने के स्थान के बाहर स्कैनर से गुजरना अनिवार्य था।
कार्यक्रम स्थल के भीतर पानी की बोतलें और खाने के पैकेट ले जाने पर भी रोक थी। हाथ में कड़ा पहने या अन्य सामान लेकर आने वाले लोगों को प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया जा रहा था। रोड शो के दौरान पुष्प वर्षा करने वाली भीड़ के पीछे भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे, जबकि सभास्थल के भीतर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।