फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saharanpur News : हाजी इकबाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, ये है पूरा मामला

Wed, 08 Feb 2023 08:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Feb 2023 08:32 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur News : High Court has issued notice against EX MLC Haji Iqbal
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पूर्व एमएलसी और 50 हजार के इनामी हाजी इकबाल को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। हाजी इकबाल ने तथ्य छिपाकर जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसे हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया।



मिर्जापुर में हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला, उसके भाई महमूद अली और उसके पुत्रों के खिलाफ एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। इसके साथ ही हाजी इकबाल के पुत्रों और भाई को जेल भेजा था।

Saharanpur News : High Court has issued notice against EX MLC Haji Iqbal
हाजी इकबाल - फोटो : amar ujala

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में हाजी इकबाल ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिसमें तथ्यों को छिपाया गया।

Saharanpur News : High Court has issued notice against EX MLC Haji Iqbal
हाजी इकबाल और बेटा जावेद। - फोटो : amar ujala

वहीं पुलिस ने मामले में सशक्त पैरवी करते हुए सभी तथ्य कोर्ट में प्रस्तुत किए, जिसके बाद हाईकोर्ट ने इकबाल की याचिका को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने नोटिस भी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur News : High Court has issued notice against EX MLC Haji Iqbal
खनन माफिया हाजी इकबाल के खिलाफ हुई थी बड़ी कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

बता दें कि हाजी इकबाल फरार चल रहा है, जबकि उसका भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली व चार पुत्र जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
Saharanpur News : High Court has issued notice against EX MLC Haji Iqbal
एसएसपी सहारनपुर, डॉ. विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मामले में हाईकोर्ट में सशक्त पैरवी कर साक्ष्य प्रस्तुत किए थे। इसके बाद हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए नोटिस जारी किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed