{"_id":"6aa6f9e52c002a04be03a414","slug":"sncu-ranks-first-in-the-state-for-superior-newborn-care-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-183642-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नवजातों की बेहतर देखभाल में एसएनसीयू प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नवजातों की बेहतर देखभाल में एसएनसीयू प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन
- जीता प्रथम पुरस्कार, अलीगढ़ में हुई यूपी एनएनसीयू में जिला महिला अस्पताल की टीम का सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नवजात शिशुओं की जिंदगी बचाने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में जिले ने प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिला महिला अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न यूनिट (एसएनसीयू) ने अलीगढ़ में हुई यूपी नेशनल नियोनेटॉजी कॉन्फ्रेंस में प्रथम पुरस्कार हासिल किया है। नवजातों की गुणवत्तापूर्ण देखभाल, उपचार की बेहतर व्यवस्था में यह सम्मान मिला। एसएनसीयू सुल्तानपुर ने दूसरा व गोरखपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला महिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न यूनिट (एसएनसीयू) में जन्म से 28 दिन तक के नवजात शिशु भर्ती होते हैं। यूनिट में 18 वॉर्मर हैं, जिन पर नवजात शिशुओं को भर्ती किया जाता है। ऑक्सीजन के लिए 35 से 40 पॉइंट हैं, ताकि नवजातों को ऑक्सीजन मिलती रहे। 12 सितंबर को अलीगढ़ में नवजात शिशुओं की देखभाल और उपचार को लेकर यूपी नेशनल नियोनेटॉजी कांफ्रेंस हुई, जिसमें प्रदेशभर से एसएनसीयू यूनिट के डॉक्टर शामिल हुए।
इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली एसएनसीयू यूनिट को सम्मानित किया गया। सहारनपुर जिला महिला अस्पताल की एसएनसीयू ने अपनी सेवाओं के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया। यूनिट में भर्ती होने वाले नवजातों को समय पर उपचार, चिकित्सकीय निगरानी और आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराने में टीम की भूमिका को महत्वपूर्ण माना गया। इस दौरान एसएनसीयू के डॉ. मनदीप सिंह और सिस्टर शशि देवी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद डॉ. मनदीप सिंह ने कहा कि एसएनसीयू सहारनपुर की पूरी टीम ने मेहनत, समर्पण और टीमवर्क के साथ नवजात शिशुओं की देखभाल की है। इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि यूनिट को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला।