फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Even after two weeks, the NIA has not reached the source of the counterfeit notes.

Saharanpur News: दो सप्ताह बाद भी जाली नोटों के स्रोत तक नहीं पहुंची एनआईए

Mon, 14 Sep 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Even after two weeks, the NIA has not reached the source of the counterfeit notes.
सोफिया मार्केट ​स्थित करेंसी चेस्ट पर खड़ी जांच एजेंसी की गाड़ी
- पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में कब और कहां से पहुंचे थे नकली नोट
विज्ञापन


- 29 अगस्त को तीन बैंक व करेंसी चेस्ट प्रबंधकों के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की करेंसी चेस्ट से जुड़े जाली नोट प्रकरण में दो सप्ताह बाद भी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) नकली नोटों के स्रोत तक नहीं पहुंच पाई है। जांच एजेंसी के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि करेंसी चेस्ट में जाली नोट कब और कहां से पहुंचे थे। इन नोटों को चेस्ट तक पहुंचाने वाले नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में एक ही आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है, जबकि दो आरोपी जांच एजेंसी की पकड़ से दूर हैं।
29 अगस्त को पीएनबी के नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे की ओर से कोतवाली सदर बाजार में बैंक व करेंसी चेस्ट के तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एनआईए ने जांच को अपने हाथ में ले लिया था। एजेंसी की ओर से बैंक कर्मचारियों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मामले में एनआईए ने करेंसी चेस्ट के प्रबंधक अमित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके अलावा दो अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। जांच एजेंसी उनकी तलाश में जुटी है। आरोपियों के परिजनों और करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके ठिकानों और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। जाली नोटों के स्रोत का पता लगाना जांच का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाली नोटों की बरामदगी के बाद से ही यह सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकली करेंसी बैंक की करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंची। एजेंसी के सामने चुनौती नकली नोटों के स्रोत, उन्हें चेस्ट तक पहुंचाने वालों और पूरे नेटवर्क की पहचान करने की है।


-- वर्जन
पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट मामले की जांच एनआईए कर रही है। अब जो भी कार्रवाई होगी, वह एनआईए की टीम करेगी। एनआईए ने ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। - व्योम बिंदल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed