फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: हाजी इकबाल पर फिर शिकंजा, अब पासपोर्ट हुआ जब्त, बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी सहारनपुर पुलिस

Wed, 01 Feb 2023 06:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Feb 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
UP News : Saharanpur Police has seized the passport of former MLC Haji Iqbal
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। हाजी इकबाल व उनके परिवार के खिलाफ थाना बेहट व मिर्जापुर में दर्ज गैंगस्टर के दो मुकदमों में पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई हुई है।



पुलिस के अनुसार खनन माफिया हाजी इकबाल की पत्नी, छोटे भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली व बेटों के पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई के नोटिस जारी किए गए हैं।

UP News : Saharanpur Police has seized the passport of former MLC Haji Iqbal
हाजी इकबाल - फोटो : amar ujala

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि उनकी रिपोर्ट पर रीजनल पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद द्वारा हाजी इकबाल का पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई कर दी गई है। 

UP News : Saharanpur Police has seized the passport of former MLC Haji Iqbal
पूर्व एमएलसी महमूद अली - फोटो : amar ujala

अभी उनकी पत्नी फरीदा बेगम, छोटे भाई महमूद अली व बेटों अफजाल, अलीशान व वाजिद अली के पासपोर्ट जब्त करने के लिए संबंधित को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News : Saharanpur Police has seized the passport of former MLC Haji Iqbal
सहारनपुर में हाजी इकबाल की 203 करोड़ रुपये की संपत्तियां हुई थी कुर्क। - फोटो : amar ujala

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई इनके खिलाफ बेहट व मिर्जापुर में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमों के तहत की गई है।

विज्ञापन
UP News : Saharanpur Police has seized the passport of former MLC Haji Iqbal
हाजी इकबाल की अवैध संपत्ति हुई थी जब्त। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि मिर्जापुर में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे की विवेचना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed