फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'हमारे बाद उनका क्या होता... इसलिए तीनों को मारा'; बच्चों को मौत की नींद सुलाकर खर्राटे मारकर सोया योगेश

Mon, 24 Mar 2025 10:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Mar 2025 10:20 AM IST
सार

Saharanpur Crime News: सहारनपुर के सांगाठेड़ा गांव में तीन बच्चों और पत्नी को गोली मारने के मामले में आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। गमगीन माहौल में मासूमों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजन बिलख उठे।

विज्ञापन
Saharanpur Murder Father Kills Three Children Sleeps Peacefully After Crime Heartbreaking Details Emerge
Saharanpur Murder - फोटो : अमर उजाला
Saharanpur Tripal Murder: सहारनपुर के सांगाठेड़ा गांव में एक तरफ तीन मासूम श्रद्धा, शिवांश और देवांश की चिता जल रही थी उसी समय उनके कातिल बाप योगेश को गंगोह थाना पुलिस अदालत लेकर पहुंची। गांव में अंतिम संस्कार हो रहा था तो वहीं कातिल बाप की अदालत में पेशी थी। 


उस समय हर किसी की आंखें नम थीं, जब एक अर्थी पर श्रद्धा और दूसरी अर्थी पर दोनों भाई शिवांश और देवांश को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे। दरअसल, रविवार दोपहर बाद 3:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव गांव में पहुंचे। 
Saharanpur Murder Father Kills Three Children Sleeps Peacefully After Crime Heartbreaking Details Emerge
गांव सांगाठेड़ा में बच्चों का अंतिम संस्कार करते परिजन और ग्रामीण - फोटो : संवाद
योगेश के चचेरे भाई अक्षय ने दी तीनों को मुखाग्नि
मासूमों के साथ बिताए गए पलों को याद कर परिजनों से लेकर आसपड़ोस में भी चीत्कार मच गया। हर कोई मासूमों को अंतिम बार देखना चाहता था। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था तो वहीं पुरुषों की आंखें भी नम थीं। करीब 4:30 बजे तीनों की शव यात्रा को श्मशान घाट में ले जाया गया। वहां पर तीनों का अलग-अलग चिता में अंतिम संस्कार किया गया। योगेश के चचेरे भाई अक्षय ने तीनों को मुखाग्नि दी। 
 
Saharanpur Murder Father Kills Three Children Sleeps Peacefully After Crime Heartbreaking Details Emerge
भाजपा नेता योगेश रोहिला - फोटो : अमर उजाला

उधर, अब इसे अजीब इत्तेफाक ही कहा जाएगा कि जिस समय अंतिम संस्कार हो रहा था उसी समय पुलिस आरोपी योगेश को अदालत में लेकर पहुंची। एक तरफ बच्चों की चिता जल रही थी तो दूसरी तरफ अदालत में आरोपी बाप को लाया गया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर हर कोई आरोपी को कोस रहा था कि आखिर इनका क्या कसूर था। इन्हें क्यों मौत के घाट उतारा गया। इन मासूमों ने तो अभी जी भरकर दुनिया देखी भी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur Murder Father Kills Three Children Sleeps Peacefully After Crime Heartbreaking Details Emerge
भाजपा नेता योगेश रोहिला अपनी पत्नी नेहा के साथ - फोटो : अमर उजाला

बच्चों को मौत की नींद सुलाकर खर्राटे मारकर सोया योगेश 
हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची। वहां जाकर वह पुलिस के सामने एक ही राग अलापता रहा कि पत्नी के अनैतिक संबंध थे। इस वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बच्चों को मारने पर पूछा तो बताया कि बच्चे मां को सपोर्ट करते थे और हमारे बाद बच्चों का क्या होता। इसलिए बच्चों को मारा। 

विज्ञापन
Saharanpur Murder Father Kills Three Children Sleeps Peacefully After Crime Heartbreaking Details Emerge
पत्नी और बच्चों के साथ भाजपा नेता योगेश - फोटो : अमर उजाला

हैरानी की बात यह थी कि इतने जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने में कुछ घंटे तक ऐसा दर्शाया कि यह गलत हो गया, लेकिन रात होते ही वह हवालात में ऐसे खर्राटे मारकर सोया, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। उसके इस रवैये से पुलिसकर्मी भी अचंभित थे। सुबह उठने के बाद नाश्ता भी बड़े आराम से खाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed