फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेल के पहिए थमे तो मचा हड़कंप: अचानक रद्द हुईं 17 ट्रेनें, टिकट का पैसा लेने के लिए खूब हुई जद्दोजहद, तस्वीरें

Mon, 26 Sep 2022 09:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Sep 2022 09:25 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: 17 trains were canceled after rail track was damaged and 25 thousand rupees had to be given back
ट्रेनें रद्द होने से मचा हड़कंप। - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में सरसावा के पास रेल ट्रैक के धंसने की वजह से रद्द हुई ट्रेनों से रेलवे को खासा नुकसान हुआ। रेलवे को यात्रियों के टिकट के 25 हजार रुपये लौटाने पड़े। यात्रियों को टिकट का पैसा लेने के लिए खूब जद्दोजहद करनी पड़ी।



सहारनपुर में लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रद्द की गई। इस ट्रेन के यात्रियों को टिकट का पैसा वापस लेने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। काउंटर पर लाइन इतनी लंबी थी कि एक यात्री का नंबर 20 से 25 मिनट में आया। 

Saharanpur: 17 trains were canceled after rail track was damaged and 25 thousand rupees had to be given back
यात्री परेशान। - फोटो : अमर उजाला

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सवार 100 से 125 यात्रियों के करीब 25 हजार रुपये टिकट के वापस किए। इनमें सामान्य टिकट के चार से पांच हजार रुपये हैं, जबकि अन्य पैसा रिजर्वेशन के टिकटों का वापस किया गया। सीएमआई महेश ठाकुर ने बताया कि टिकट वापसी के 20 से 25 हजार रुपये लौटाए हैं। 

Saharanpur: 17 trains were canceled after rail track was damaged and 25 thousand rupees had to be given back
यात्री परेशान। - फोटो : अमर उजाला

ट्रेनें रद्द होने से परेशान रहे यात्री 
शाहजहांपुर में रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी का कटाव हुआ तो ट्रेनों के पहिए जहां-तहां थमे रहे। जिसके चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। कई यात्रियों ने रेलवे के 139 नंबर पर भी फोन कर समस्या के समाधान किए जाने की मदद मांगी। कुछ यात्री ऐसे रहे, जिन्होंने सफर को टाल दिया और अपने घर लौट आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur: 17 trains were canceled after rail track was damaged and 25 thousand rupees had to be given back
यात्री परेशान। - फोटो : amar ujala

लक्सर निवासी शुभम ने बताया कि वह सप्ताह में एक बार लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से चंडीगढ़ जाते हैं। सोमवार को वह इसी ट्रेन से चंडीगढ़ जा रहे थे कि सहारनपुर में ट्रेन के रद्द होने से परेशानी झेलनी पड़ी। शुभम ने रेलवे के 139 नंबर भी फोन कर ट्रेन को लेकर जानकारी दी।

विज्ञापन
Saharanpur: 17 trains were canceled after rail track was damaged and 25 thousand rupees had to be given back
रेल ट्रैक धंसा - फोटो : amar ujala

चंदौसी निवासी गौतम का कहना है कि वह अंबाला में बाइक सही करने का काम करते हैं। ट्रेन के निरस्त होने से काम पर पहुंचने के लिए देर हो रही है। अब बस से ही गंतव्य तक जाना पड़ेगा। बिजनौर निवासी शैंकी का कहना है कि ट्रेन के सहारनपुर में निरस्त होने से परेशानी हुई। रेलवे अधिकारियों से बात की गई तो सही से जवाब नहीं मिला। मुरादाबाद निवासी नौशाद बताते हैं कि उनके बच्चे का इलाज चंडीगढ़ में चल रहा है। वह बच्चे को देखने के लिए चंडीगढ़ जा रहे हैं, लेकिन ट्रेन के निरस्त होने से बस से ही सफर तय करना पड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed