फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saharanpur: हर चेहरे पर नकाब, हाथों में हथियार, बड़ी घटना की तो नहीं तैयारी, युवकों के वीडियो से मचा हड़कंप

Wed, 21 Dec 2022 04:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Dec 2022 04:42 PM IST
विज्ञापन
more than dozen youth seen with illegal weapons in Saharanpur, video viral
हथियार लहराते युवक, सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अवैध हथियारों के साथ 20 से अधिक अज्ञात युवक एक खेत में अवैध हथियारों को लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो थाना रामपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। एसपी सिटी ने रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी को जांच के आदेश जारी किए हैं।


 


 

वहीं देवबंद जहां पहले से ही पश्चिमी यूपी का संवेदनशील है ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का हथियारों के साथ इस तरह खुलेआम नजर आना कई बड़े सवाल खड़े करता है। पढ़ने लिखने की उम्र में दर्जनों की संख्या में ये युवा हथियार थामे नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर जहां पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं निकाय चुनाव से पहले इतनी संख्या में हथियारों के साथ युवाओं का दिखना किसी बड़ी घटना की तैयारी की ओर इशारा कर रहा है। आगे तस्वीरों में देखें कैसे युवा खेत में हथियारों के साथ दिख रहे हैं अज्ञात युवा।

more than dozen youth seen with illegal weapons in Saharanpur, video viral
हथियार लहराते युवक, सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अवैध हथियारों के साथ 20 से भी ज्यादा अज्ञात युवक खेत में अवैध हथियारों को लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें ज्यादातर युवाओं के हाथ में हथियार नजर आ रहे हैं और सभी ने चेहरे पर नकाब पहना हुआ है। स्थानी लोगों की मानें तो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल वीडियो थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: पेशी पर लाने के दौरान पुलिस की पिस्टल छीनकर भागे बच्चे शौर्य के हत्यारोपी, मुठभेड़ में घायल
more than dozen youth seen with illegal weapons in Saharanpur, video viral
हथियार लहराते युवक, सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला
हथियारों के साथ युवाओं का वीडियो वायरल होने के बाद से क्षेत्रीय लोगों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं। वहीं पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अज्ञात युवकों का यह समूह किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं और युवक खेत में हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
more than dozen youth seen with illegal weapons in Saharanpur, video viral
हथियार लहराते युवक, सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी को वीडियो में अवैध हथियार लहराने वाले युवकों की जांच के आदेश दे दिए है। उन्होंने कहा कि जांच में तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
more than dozen youth seen with illegal weapons in Saharanpur, video viral
हथियार लहराते युवक - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि जल्द ही जिले में निकाय चुनाव होने हैं। ऐसे में जहां पुलिस आपराधिक प्रवृति के लोगों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं अज्ञात युवकों के हथियार लहराते हुए इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने चौकसी और भी बढ़ा दी है। पुलिस ने युवकों की तलाश के लिए टीमें बनाई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed