फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Child Shaurya murder accussed fled after snatching police pistol

Baghpat: पेशी पर लेकर जाते वक्त पुलिस की पिस्टल छीनकर भागे हत्यारे, पुलिस पर की फायरिंग, एक सिपाही घायल

Wed, 21 Dec 2022 02:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Dec 2022 02:49 PM IST
सार

बागपत जनपद में बच्चे शौर्य की हत्या के आरोपी को कोर्ट में पेश करने के दौरान पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग निकले।

विज्ञापन
Baghpat: Child Shaurya murder accussed fled after snatching police pistol
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में बच्चे शौर्य की हत्या के आरोपी कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर आते समय पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग निकले। हालांकि इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की, जिसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेर लिया। वहीं पुलिस मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार हत्यारोपी विनीत और नीरज उर्फ डैनी पुलिस के गाड़ी से कूदकर खेतों में घुस गए। हालांकि पुलिस ने दोनों को घेर लिया। भागने के प्रयास के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस दोनों को अस्पताल में लेकर पहुंची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, छह दिन बाद खेत में दबा मिला था शव

खेकड़ा में पोस्टमार्टम के बाद बालक शौर्य का शव बुधवार की सुबह गांव मे पहुंचा। बालक का शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने गांव के मोक्ष धाम में बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।  

क्षेत्र के फखरपुर गांव से ग्रामीण सोनवीर सिंह का 6 वर्षीय पुत्र शौर्य 15 दिसंबर की शाम ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौटते समय लापता हो गया था। मंगलवार की शाम गांव जंगल में ग्रामीण अशोक के गन्ने के खेत में मिट्टी में दबा हुआ उसका शव मिला था।

बालक की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी  रिश्ते के चाचा विनीत और उसके दो साथियों नीरज उर्फ डैनी और अक्षित को हिरासत में लेकर शव को बरामद किया था। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की सुबह शौर्य का शव गांव में पहुंचा। पुलिस बुधवार को आरोपी विनीत और नीरज को पेशी पर लेकर जा रही थी। इसी दौरान दोनों पुलिस वाहन से कूदकर भाग निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed