फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब : एक ऐसा पेड़, जिस पर लगते हैं 121 प्रजातियों के आम, देखकर हर कोई हैरान, तस्वीरें

Tue, 29 Jun 2021 11:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 29 Jun 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
Mango story: one hundred twenty one species of mangoes growing on a single tree in Saharanpur UP
एक ही पेड़ पर अन्य प्रजाति का आम - फोटो : amar ujala

यदि आम के एक ही पेड़ पर 121 तरह के आम होने की बात कोई आपको बताए, तो आप पहली बार में शायद उसपर विश्वास ही न करें, लेकिन ये हकीकत है। दरअसल, यूपी के सहारनपुर में कंपनी बाग में एक ही पेड़ पर बांधी गई आम की प्रजाति की 121 कलम अब फल देने लगीं हैं। यह शोध 10 साल पूर्व हुआ था, तब 54 प्रजाति की कलम आम के पौधे पर रोपी गई थीं। बाद में एक अन्य पेड़ पर 121 प्रजाति की कलम बांधी गई, जिसमें इस बार 20 से ज्यादा प्रजाति के आम पेड़ पर लगे हैं। ऐसा इसलिए भी, क्योंकि हर साल प्रत्येक प्रजाति का आम नहीं आ रहा है। 





एक तरफ यह अनोखी कहानी आम के सीजन में चर्चा का विषय बनी है, वहीं हर कोई एक ही पेड़ पर सौ से भी ज्यादा विभिन्न प्रजातियों के आमों को देखकर हैरान हो रहा है। यही नहीं कुछ लोग तो आम लेने ले लिए बाग में भी पहुंच रहे हैं। आगे पढ़िए आखिर कौन- कौन सी प्रजातियों के आम अब एक ही पेड़ से उपलब्ध हैं।

Mango story: one hundred twenty one species of mangoes growing on a single tree in Saharanpur UP
एक ही पेड़ पर अन्य प्रजाति का आम - फोटो : amar ujala

यह प्रयोग औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के तत्कालीन संयुक्त निदेशक राजेश प्रसाद के समय में कराया गया था। उस दौरान पेड़ पर आम की अलग-अलग प्रजाति की कलम (ब्रांच) लगाई थीं। 


 
Mango story: one hundred twenty one species of mangoes growing on a single tree in Saharanpur UP
एक ही पेड़ पर अन्य प्रजाति का आम - फोटो : amar ujala

देखभाल का जिम्मा संभाल रहे मोतीराम 
कंपनी बाग में शोध के लिए तैयार बगीचे में आम के कई पेड़ हैं। इन्हीं के बीच में वह पेड़ है, जिस पर 121 प्रजाति के आम की कलम बांधने का दावा किया जाता है। पेड़ पर बांधी गई कलमों को प्रदर्शित करने के लिए प्रजाति के नाम की पट्टिका भी लगाई गई थीं, जिनमें काफी पट्टिका अब गिर भी चुकी हैं। इस बाग की देखभाल करने वाले प्रभारी मोतीराम का कहना है कि पेड़ पर हर साल अलग-अलग प्रजाति के आम लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mango story: one hundred twenty one species of mangoes growing on a single tree in Saharanpur UP
जिन पेड़ों की कलम लगाई गईं उनके नाम एक बोर्ड पर अंकित हैं। - फोटो : amar ujala

ये हैं आम की खास प्रजातियां 
दशहरी, लंगड़ा, चौंसा, रामकेला, आम्रपाली, सहारनपुर अरुण, सहारनपुर वरुण, सहारनपुर सौरभ, सहारनपुर गौरव, सहारनपुर राजीव, लखनऊ सफेदा, टॉमी ऐट किंग्स, पूसा सूर्या, सैंसेशन, रटौल, कलमी मालदा, बांबे, स्मिथ, मैंगीफेरा जालोनिया, गोला बुलंदशहर, लरंकू, एलआर स्पेशल, आलमपुर बेनिशा, अजवायन, असौजिया देवबंद समेत 121 किस्म के आम लगते हैं।  

विज्ञापन
Mango story: one hundred twenty one species of mangoes growing on a single tree in Saharanpur UP
एक ही पेड़ पर अन्य प्रजाति का आम - फोटो : amar ujala
आम के पेड़ पर शोध कार्य किए गए हैं। अलग-अलग किस्म के आम की ब्रांच लगाई गई थीं। अब पेड़ पर फल आ रहा है। नई प्रजातियों पर भी शोध कार्य चल रहे हैं। - बीपी राम, संयुक्त निदेशक,  औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed