फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बलिदानी लखविंदर सिंह की पार्थिव देह पहुंची गांव, तिरंगे को सीने से लगा रोई पत्नी, हर आंख हुई नम; तस्वीरें

Wed, 04 Jun 2025 01:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Jun 2025 01:56 PM IST
सार

सिक्किम भूस्खलन में पीलीभीत के हवलदार लखविंदर सिंह बलिदान हो गए थे। वह गांव धुरिया पलिया के रहने वाले थे। बुधवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को गांव लाया गया। उनको अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग उमड़े। 

विज्ञापन
Martyr Lakhwinder Singh body reached the village his wife wept while hugging the tricolour in pilibhit
तिरंगे को सीने से लगाकर बिलख पड़ी बलिदानी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

सिक्किम भूस्खलन में बलिदान हुए पीलीभीत के हवलदार लखविंदर सिंह (38 वर्ष) की पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव धुरिया लाया गया। तिरंगे में लिपटे बलिदानी पति को देख पत्नी रुपिंदर कौर बिलख पड़ीं। उनकी गोद में ढाई माह की मासूम बेटी थी, वह भी बिलख रही थी। मासूम बेटा एकमजोत सिंह फूट-फूटकर रोया। बुजुर्ग माता-पिता बदहवास हो गए। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। बलिदानी लखविंदर सिंह की पार्थिव देह को उनके घर के बाहर रखा गया। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोग पहुंचे। प्रशासन-पुलिस की तरफ से अधिकारियों ने बलिदानी को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। सेना के जवानों ने सलामी दी।इस दौरान भारत माता की जय, लखविंदर सिंह अमर रहें के नारे गूंजते रहे। 



यह भी पढ़ें- UP: मम्मी-पापा को बता देना सब ठीक है...कल बात करूंगा; बलिदानी लखविंदर ने पत्नी को भेजा था ये आखिरी ऑडियो संदेश

Martyr Lakhwinder Singh body reached the village his wife wept while hugging the tricolour in pilibhit
हवलदार लखविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
कलीनगर तहसील के गांव धुरिया पलिया निवासी लखविंदर सिंह सेना में हवलदार थे। वर्तमान में उनकी तैनाती सिक्किम में थी। बीते दिनों वहां हुए भूस्खलन में लखविंदर सिंह बलिदान हो गए। सोमवार शाम उनके बलिदान होने की सूचना परिवार को मिली।  
Martyr Lakhwinder Singh body reached the village his wife wept while hugging the tricolour in pilibhit
बलिदानी के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
लखविंदर के बलिदान होने की खबर पाकर ग्रामीण और सगे-संबंधी मंगलवार को दिनभर उनके परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचते रहे। पत्नी और मां का हाल देख लोग अपने आंसू न रोक सके। सात साल का बेटा एकमजोत भी पिता को याद कर बिलखता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr Lakhwinder Singh body reached the village his wife wept while hugging the tricolour in pilibhit
बलिदानी को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
बलिदानी लखविंदर सिंह की पार्थिव देह को सेना के जवानों द्वारा सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाया गया। बुधवार सुबह जैसे ही बलिदानी का पार्थिव शरीर गांव की सीमा में दाखिल हुआ, वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। भारत माता की जय... लखविंदर सिंह अमर रहें के नारे गूंज उठे। 
विज्ञापन
Martyr Lakhwinder Singh body reached the village his wife wept while hugging the tricolour in pilibhit
बलिदानी की पत्नी को सौंपा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
सेना के अफसरों ने बलिदानी लखविंदर सिंह के पार्थिव शरीर पर लिपटा तिरंगा उनकी पत्नी रुपिंदर कौर को सौंपा। वह तिरंगे को सीने से लगाकर बिलख पड़ी। परिजनों ने उन्हें संभाला। मासूम बेटा पिता की पार्थिव देह को काफी देर तक निहारता रहा। वह रोता तो कभी मां से लिपट जाता। परिजनों की गोद में ढाई माह की बेटी भी बिलख रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed