फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five-year-old child dies of snakebite after time is lost on faith healing rituals.

Pilibhit News: झाड़-फूंक में गंवाया समय, सर्पदंश से पांच वर्षीय बच्चे की मौत

Thu, 17 Sep 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old child dies of snakebite after time is lost on faith healing rituals.
हालत बिगड़ने पर देर रात पहुंचे सीएचसी, बचा नहीं सके डॉक्टर
विज्ञापन

बीसलपुर। सर्पदंश के बाद पांच वर्षीय बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन झाड़-फूंक कराने में लगे रहे। ओझा के पास उपचार के प्रयास में करीब चार घंटे बीत गए। इस दौरान बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
गांगूपुर गांव निवासी भुवनेश कुमार गंगवार ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे उनका पांच वर्षीय बेटा अभय कुमार घर में खेल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर कुछ लोगों की सलाह पर परिजन उसे कनगवां गांव में एक ओझा के पास ले गए। वहां काफी देर तक झाड़-फूंक कराई गई, लेकिन बच्चे की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बजाय उसकी हालत और गंभीर होती चली गई।
विज्ञापन

स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर परिजन रात करीब 12:15 बजे अभय को लेकर बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. आजम ने बच्चे की जांच की। इसके बाद उसे बचाया नहीं जा सका। रोते-बिलखते परिजन बच्चे का शव लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को गमगीन माहौल में अभय का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे की मौत से पिता भुवनेश कुमार, मां माया देवी और भाई अनमोल कुमार का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। संवाद

--
सर्पदंश में तत्काल अस्पताल पहुंचना जरूरी
सीएचसी के चिकित्सक डॉ. आजम ने बताया कि सांप के डसने की स्थिति में पीड़ित को बिना समय गंवाए अस्पताल ले जाना चाहिए। झाड़-फूंक से सर्पदंश का उपचार नहीं होता। ऐसे मामलों में अंधविश्वास के चक्कर में समय गंवाने के बजाय तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed