{"_id":"6aaaf37e97e35b5cb00ebdd0","slug":"approval-granted-for-the-reconstruction-of-three-roads-in-puranpur-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-168912-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर में तीन सड़कों के पुनर्निर्माण को मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर में तीन सड़कों के पुनर्निर्माण को मिली स्वीकृति
विज्ञापन
4.31 किमी मार्गों पर 3.82 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
पीलीभीत। चीनी मिल परिक्षेत्र में जर्जर सड़कों से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने वाली है। शासन ने पूरनपुर तहसील क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी है। कुल 4.31 किलोमीटर लंबाई वाले इन मार्गों पर करीब 3.82 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण लागत के सापेक्ष चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1.79 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं।
पीलीभीत-पूूरनपुर मार्ग से संबंधित 2.750 किलोमीटर सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इस पर 191.92 लाख रुपये निर्माण व 12.09 लाख रुपये पांच वर्ष के अनुरक्षण पर खर्च होंगे। परियोजना की कुल लागत 204.01 लाख रुपये है। इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष में 95.96 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
इसी क्रम में माधोटांडा-बराराही मार्ग के 1.100 किलोमीटर हिस्से को भी पुनर्निर्माण के लिए चुना गया है। इस कार्य पर 122.82 लाख रुपये निर्माण लागत और 9.01 लाख रुपये पांच साल के रखरखाव पर खर्च होंगे। परियोजना की कुल लागत 131.83 लाख रुपये तय की गई है। शासन ने इसके लिए 61.41 लाख रुपये की धनराशि जारी की है।
विज्ञापन
पीलीभीत-टनकपुर हाईवे से टांडा बिजैसी-पीलीभीत मार्ग के 0.460 किलोमीटर हिस्से का भी कायाकल्प होगा। इस पर 44.44 लाख रुपये निर्माण व 1.55 लाख रुपये पांच वर्षीय अनुरक्षण के लिए निर्धारित किए गए हैं। कुल 45.99 लाख रुपये की परियोजना के लिए शासन ने 22.22 लाख रुपये अवमुक्त किए हैं।
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है। संबंधित विभाग को आवश्यक प्रक्रिया शुरू कराने के लिए निर्देशित किया गया है।