फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाकियू में आक्रोश: कलेक्ट्रेट में गरजे किसान, इन पांच बड़ी मांगों को लेकर दिनभर चला धरना, भारी पुलिस बल तैनात

Tue, 13 Dec 2022 08:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Dec 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
Protest of Bhartiya Kisan Union Ambavata to five hours in collectorate office for these bog demands
मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन अंबावता का धरना। - फोटो : amar ujala

भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने भूमि अधिग्रहण के मुआवजे, किसानों को लाभकारी गन्ना मूल्य और डीएम पर किसानों के साथ अशालीन व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। धरना शुरू होते ही सिटी मजिस्ट्रेट ने माइक बंद करा दिया, लेकिन किसान कलेक्ट्रेट में डटे रहे। किसानों ने एसडीएम सदर परमानंद झा को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है।





भाकियू अंबावता के धरने के एलान को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया था। संगठन के कार्यकर्ता सुबह 10 बजे ही पहुंचने शुरू हो गए थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे माइक से भाषण शुरू हुआ तो सिटी मजिस्ट्रेट अनूप सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और माइक बंद करने के लिए कहा। पुलिस ने किसानों को शांत होकर बैठने के लिए कहा। इस बीच जिलाध्यक्ष शाह आलम भी धरने पर पहुंच गए। दो घंटे तक किसान कुछ महिला कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे रहे। इसके बाद गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत और शामली के पदाधिकारी धरने में पहुंचे।

Protest of Bhartiya Kisan Union Ambavata to five hours in collectorate office for these bog demands
भारतीय किसान यूनियन अंबावता का धरना। - फोटो : amar ujala

प्रदेश महासचिव कृष्ण नागर ने माइक संभाला तो सिविल लाइन एसओ ने माइक बंद कराने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। वक्ताओं ने कहा कि 29 नवंबर को डीएम ने किसानों और कार्यकर्ताओं के साथ अशालीन व्यवहार किया था। धरने पर बैठे किसान डीएम को अपने बीच बुलाने की जिद पर अड़ गए। 

Protest of Bhartiya Kisan Union Ambavata to five hours in collectorate office for these bog demands
धरने में बैठीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala

वहीं बाद में लंबी बातचीत के चलते एसडीएम सदर परमानंद झा किसानों के बीच पहुंचे और ज्ञापन लिया। एसडीएम ने कहा कि सरकार और प्रशासन किसानों का सम्मान करता है। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। धरने की अध्यक्षता हाजी ताहिर ने की। प्रदेश अध्यक्ष विकास प्रधान, प्रदेश प्रभारी मुनेंद्र पहलवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रिजेश भाटी, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि चौधरी, युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी, नोएडा के लोकेश भाटी, नितिन बैंसला, नरेंद्र बंसल, मोनू पंवार, मेरठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, संदीप कुमार और अरविंद कुमार ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Protest of Bhartiya Kisan Union Ambavata to five hours in collectorate office for these bog demands
भारतीय किसान यूनियन अंबावता का धरना। - फोटो : amar ujala

किसानों ने रखीं ये पांच मांगें
भाकियू अंबावता ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में पांच मांगें रखीं। इनमें एनएच-58 में अधिग्रहित की गई किसानों की भूमि का उचित मुआवजा देने की मांग रखी। 29 नवंबर के प्रकरण में डीएम के व्यवहार पर रोष जताया गया। व्यापारियों पर जीएसटी के छापे बंद करने और गन्ना मूल्य 400 रुपये क्विंटल करने आदि मांग की गई।

विज्ञापन
Protest of Bhartiya Kisan Union Ambavata to five hours in collectorate office for these bog demands
पुलिस बल तैनात। - फोटो : amar ujala

किसानों को बांटी गई ताहरी
जिलाध्यक्ष शाह आलम के नेतृत्व में धरने पर पहुंचे किसानों के लिए सुबह नाश्ते में समोसे और दोपहर को भोजन के समय ताहरी की व्यवस्था की गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed