मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी और कृषि मेले में पहुंचे राजस्थान के बकरे शेरा ने खूब वाहवाही लूटी। बकरे की नस्ल देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सोजत क्षेत्र के इस बकरे की ऊंचाई और वजन की जानकारी लोगों ने जुटाई। बकरे के कान की लंबाई 15 इंच से भी अधिक है।
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रामगढ़ गांव निवासी शंकर लाल ने बताया कि इस बकरे का नाम शेरा हैं। यह सोजत नस्ल का है। इसकी खासियत है कि यह बिल्कुल सफेद रंग का होता है। शेरा की ऊंचाई 43 इंच है, जबकि उसके कान 17 इंच के है।
2 of 5
43 इंच का बकरा।
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल स्तर की तीसरी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचा है। इससे पहले वह चरखी दादरी में हुई चैंपियनशिप में पहले स्थान पर आया था, जहां उसने 51 हजार रुपये के नकद पुरस्कार जीता था।
3 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा मथुरा में स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान में भी शेरा पहले स्थान पर रहा था। मुजफ्फरनगर में वह तीसरी बार किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहुंचा है।
छह लाख लग चुकी कीमत
पशु प्रदर्शनी में पहुंचा बकरा शेरा की कीमत अब तक छह लाख रुपये लग चुकी है। शंकर लाल ने बताया कि वह बकरी और भेड़ पालन में ब्रीड पर काम करते है। सोजत नस्ल की ब्रीड उनके पास है। विदेशी भेड़ दुंबा भी उनके पास में है, जिसे हर भारतीय खरीदने की इच्छा रखता है।
5 of 5
नुकरी नस्ल का घोड़ा किंग
- फोटो : अमर उजाला
अपने शहर का मेढ़ा भी पहुंचा
प्रदर्शनी में मुजफ्फरनगर शहर के खालापार निवासी पशु प्रेमी भी अपना मेढ़ा लेकर मेले में पहुंचा। इसके घुमावदार सींग देखने के लिए लोगों का तांगा लगा रहा।