फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाकियू के तेवर: कोतवाली में टेंट गाड़ा तो झुकी पुलिस, दिनभर चला जमकर हंगामा, गिरफ्तारी से भड़का था आक्रोश

Tue, 29 Mar 2022 08:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 29 Mar 2022 08:41 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: police have ready for investigation after protest of BKU workers in arrested case
धरने पर बैठे राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर में रेस्टोरेंट पर हुए झगड़े के मामले में आरोपियों की सिफारिश करने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से दिनभर हंगामा रहा। भाकियू ने नगर कोतवाली में टेंट गाड़ दिया। सपा-रालोद नेताओं ने भी समर्थन दिया। सात घंटे बाद पुलिस झुकी। दोनों पक्षों के बीच 24 घंटे में निष्पक्ष जांच पर सहमति बनने के बाद धरना समाप्त हुआ। पुलिस ने हिरासत में लिए पांच लोगों को छोड़ दिया 



भाकियू के बघरा ब्लाक अध्यक्ष अमरजीत समेत 10 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की है। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का कहना था कि संगठन के प्रतिनिधि सिफारिश करने गए थे, उनकी गलती नहीं है। पुलिस नहीं मानी तो सुबह करीब 10 बजे टिकैत नगर कोतवाली में धरने पर बैठ गए। जैसे ही कार्यकर्ताओं को पता चला तो निजी वाहनों से कोतवाली पहुंचे। पुलिस से नाराज कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में ही टेंट गाड़ दिया और पंचायत शुरू कर दी। माइक लगा लिया गया। कुछ देर में ही यहां सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए। सात घंटे बाद पुलिस झुक गई। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने धरने पर बैठे लोगों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे में निष्पक्ष जांच होगी और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।

Muzaffarnagar News: police have ready for investigation after protest of BKU workers in arrested case
मुजफ्फरनगर में भाकियू का धरना। - फोटो : amar ujala

तीन दौर में हुई दोनों पक्षों की बातचीत
धरने के दौरान भाकियू की ओर से गठित प्रतिनिधिमंडल और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के बीच तीन दौर की बातचीत हुई। प्रदेश सचिव ओमपाल मलिक, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल और एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार के बीच बातचीत के बाद 24 घंटे में जांच पर सहमति बनी।

Muzaffarnagar News: police have ready for investigation after protest of BKU workers in arrested case
पुलिस तैनात। - फोटो : amar ujala

निर्दोष कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी बर्दाश्त नहीं करेंगे : टिकैत
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जिला अस्पताल प्रकरण में निर्दोष कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिफारिश करने वालों को ही पुलिस गिरफ्तार कर वाहवाही लूट रही है। पुलिस निष्पक्ष तरीके से अपना काम करें। 

यह रहे मौजूद
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, भाकियू प्रदेश सचिव ओमपाल मलिक, मांगेराम त्यागी, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, डॉ. विकास मलिक, नवीन राठी, विजय शास्त्री, हरेंद्र सिंह, संजीव पंवार, सर्वेंद्र कुमार, संजय, अशोक घटायन, विनेश मोतला मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: police have ready for investigation after protest of BKU workers in arrested case
मुजफ्फरनर में भाकियू का धरना। - फोटो : amar ujala

मुकदमा-एक
रेस्टारेंट मालिक की ओर से दर्ज मुकदमा

प्रकाश चौक पर मनी रेस्टोरेंट संचालक गुलवीर सिंह ने थाना सिविल लाइन में अपने  बेटे अभिषेक एवं रोनित पर जानलेवा हमले में धनसैनी गांव के प्रधान सन्नी चौधरी, धौलरा गांव के प्रदीप पाल पुत्र रामपाल, नसीरपुर निवासी जैनित पुत्र गुरदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार कर लिए हैं।

मुकदमा-दो
जिला अस्पताल में हंगामे का मामला

सिपाही दीपक कुमार की ओर से नगर कोतवाली में भाकियू के बघरा ब्लॉक अध्यक्ष हैदरनगर निवासी अमरजीत सिंह, सैदपुरा खुर्द निवासी रविंद्र कुमार, धौलरा निवासी प्रदीप पाल, अलीपुर खुर्द निवासी अनुज उर्फ अन्नु, शहर के ब्रहमपुरी निवासी गौरव उर्फ हनी,  सहावली निवासी गौतम, मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के नंगला शेखू निवासी सौरभ, अलीपुर खुर्द निवासी सुमित और आठ से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ जिला अस्पताल में हंगामा, रेस्टोरेंट संचालकों पर हमले के आरोपियों को छुड़ाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने पांच लोग हिरासत में लिए थे, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: police have ready for investigation after protest of BKU workers in arrested case
धरने पर बैठे राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

कोतवाली गेट और रुडक़ी रोड पर खड़े किए वाहन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के गेट और रुडक़ी रोड पर वाहन खड़े कर दिए। हालांकि मंगलवार को बाजार बंद था, लेकिन इसके बावजूद रुडक़ी रोड पर जाम की स्थिति रही।

सपा-रालोद नेताओं का रहा जमावड़ा
भाकियू के धरने पर सपा और रालोद नेताओं का भी जमावड़ा रहा। दिनभर दोनों राजनीतिक दल मामले पर नजर रखे हुए। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को पहुंचकर समर्थन दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed