मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकड़ा गांव में झूठी आन की खातिर पिता ने अपनी बेटी की छुरी से गला रेतकर और पेट में वारकर हत्या कर दी। आरोपी बेटी के प्रेम-प्रसंग से नाराज था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
गांव कूकड़ा के मोहल्ला खाली में रहने वाला शाहिद कूकड़ा मंडी की एक परचून की दुकान पर पल्लेदारी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। सात बच्चों में तीसरे नंबर की उसकी बेटी शहनुमा (18) का प्रेम-प्रसंग भोपा के इस्सोपुर गांव निवासी युवक के साथ चल रहा था। पिता उसे मोबाइल पर बात करने से रोकता था, लेकिन वह नहीं मानी।
2 of 5
मंजर देख लोगों का दिल कांप उठा।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बृहस्पतिवार सुबह शाहिद ने घर में रखी छुरी से बेटी के गले व पेट में कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान शाहिद की पत्नी छत पर थी और बच्चे पढ़ने गए हुए थे। शहनुमा की चीख पुकार सुनकर शाहिद की पत्नी मुनीजा व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक शहनुमा की मौत हो चुकी थी। इस दौरान गाली-गलौज करता हुआ शाहिद मौके से फरार हो गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई।
3 of 5
आरोपी पिता
- फोटो : amarujala
सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तभी कुछ देर बाद ही शाहिद वापस मौके पर पहुंच गया और उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि मोबाइल पर किसी लड़के से बात करने की वजह से उसने ही बेटी की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी शाहिद की बुआ के बेटे नसीर अहमद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
4 of 5
पिता ने की बेटी की हत्या
- फोटो : amarujala
बेटी से हुई इतनी नफरत, आखिरी सांस तक वार करता रहा पिता
शाहिद को बेटी शहनुमा से इतनी नफरत हो गई थी कि वह मारते वक्त खून का रिश्ता भी भूल गया। वारदात को अंजाम देते समय उसके हाथ भी नहीं कांपे। उसे बेटी की हत्या पर जरा भी पछतावा नहीं है। उसने आखिरी सांस तक बेटी पर छुरी से वार किए थे।
5 of 5
नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार
- फोटो : amarujala
उधर, घटना की जानकारी लगने पर एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एसपी सिटी ने जांच के आदेश दिए हैं।