Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dispute over DJ playing favorite song, stab two youths and break arm

Panipat News: डीजे पर मनपसंद गाना बजाने पर विवाद, दो युवकों को मारे चाकू और हाथ तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Dispute over DJ playing favorite song, stab two youths and break arm
जिला नागरिक अस्पताल में खड़े परिजन। संवाद
पानीपत। शहर से सटे सिवाह गांव में सोमवार रात को शादी समारोह में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने पर विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। बारात निकालने की तैयारी के समय डीजे बंद करने पर गांव के ही 10-12 युवकों ने परिवार पर लाठी-डंडों, ईंटों व चाकुओं से हमला कर दिया। इसमें दो युवकों को चाकू मार दिए और एक अन्य युवक का हाथ तोड़ दिया। पूरी वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गौरव ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई रविंद्र की सोमवार को शादी थी। उनके घर में डीजे बज रहा था। उन्होंने देर रात को डीजे बंद करा दिया था। इसी समय गांव के कुछ युवकों ने आकर डीजे दोबारा चलाने की कही और अपनी पसंद का गाना चलाने के लिए कहने लगे। उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों ने रात अधिक होने पर मना कर दिया। इस पर युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। युवकों के हमले से शादी की खुशियाें के बीच हंगामा मच गया। हमलावरों ने इसके बाद ईंट बरसाना शुरू कर दी। इसमें अमरदीप के सिर पर ईंट लगी। इस दौरान हमलावरों ने संजय के पेट में चाकू मार दिया और बीचबचाव करने आए मुकेश का हाथ तोड़ दिया। ग्रामीणों के आने पर हमलावर उनको धमकी देकर भाग गए। परिजनों व ग्रामीणों ने उनको जिला नागरिक अस्पताल दाखिल कराया। जहां से अमरदीप को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके से श्लोक उर्फ सरपंच को पकड़ लिया। सेक्टर-29 थाना प्रभारी रोबिन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर रोहित, पप्पू सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसमें एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस भाग गए युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed