Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sent a video to family members, then took his own life by jumping in front of a train

Lucknow News: परिजनों को भेजा वीडियो फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Wed, 11 Nov 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sent a video to family members, then took his own life by jumping in front of a train
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के लालाबाग निवासी निजी चालक देशराज लोधी (38) ने रविवार देर रात भूहर इलाके में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उन्होंने छह अलग-अलग वीडियो बनाकर परिजनों को भेजे थे। इनमें उन्होंने दो डांसरों और पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। ठाकुरगंज पुलिस ने भाई छेदीलाल की तहरीर पर पारा के हरदोईया निवासी दोनों डांसरों नेहा और सपना के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकाने की एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


देशराज के भाई गुड्डू के मुताबिक, भाई दो साल से नेहा और सपना को गाड़ी से लाने और छोड़ने का काम करते थे। दो दिन पहले दोनों ने देशराज पर 12 लाख रुपये की चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिसकर्मी पहले उन्हें भूहर चौकी बुलाकर ले गए और फिर पारा की शाहदरा चौकी ले गए। वहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें गालियां दीं और एनकाउंटर करने की धमकी दी। इससे वह काफी घबरा गए थे।देशराज रविवार दोपहर करीब एक बजे घर से निकल गए। शाम करीब पांच बजे उन्होंने पत्नी को तीन वीडियो भेजे। इनमें उन्होंने अपनी परेशानी बताते हुए पुलिस की प्रताड़ना का भी जिक्र किया। उसने यह भी बताया कि मोबाइल स्कूटी की डिकी में रखा है। कहा कि अब वह और प्रताड़ना नहीं झेल सकता। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रात करीब 12 बजे रेलकर्मियों ने भूहर पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर देशराज का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोशल मीडिया पर फोटो देखकर रात करीब एक बजे परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की। एसीपी चौक शुभम कुमार ने बताया कि छेदीलाल की तहरीर पर सपना और नेहा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकाने की एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। देशराज के परिवार में पत्नी पिंकी और दो बच्चे युवी व ऋषभ हैं।
विज्ञापन




सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे परिजनों ने दुबग्गा-कानपुर बाईपास पर शव रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इस दौरान करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो, डीसीपी ने एसीपी बाजारखाला को सौंपी जांच

आत्महत्या से पहले देशराज ने छह अलग-अलग वीडियो बनाए थे। इनमें उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी फोन पर गोली मारने की धमकी दे रहे थे। वहीं, सपना और उसका भाई गाली-गलौज करने के साथ चौकी में बंधवाकर पिटवाने की धमकी दे रहे थे। उसने खुद को शुगर का मरीज भी बताया। देशराज के मुताबिक, नेहा उन पर जेवर और नकदी लौटाने का दबाव बना रही थी। उनका कहना था कि उन्होंने चोरी नहीं की है और झूठे आरोपों व धमकियों से परेशान हैं। उन्होंने वीडियो में महेंद्र सिंह का भी जिक्र किया और उस पर 25 लाख रुपये लेकर गायब होने की बात कही। इसके अलावा देशराज ने कई और वीडियो भी परिजनों को भेजे थे। डीसीपी ने बताया कि पुलिस पर लगे आरोप व देेशराज के सारे वीडियो की जांच का आदेश एसीपी बाजारखाल को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed