Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SP leader attacked with rod and axe; FIR registered against seven people

Basti News: रॉड और कुल्हाड़ी से सपा नेता पर हमला, सात पर प्राथमिकी

Wed, 11 Nov 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
SP leader attacked with rod and axe; FIR registered against seven people
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के अठदमा गांव में निमंत्रण से लौट रहे सपा प्रबुद्ध वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं प्रधान के पिता श्यामनरायन शुक्ल उर्फ कक्कू शुक्ल पर जानलेवा हमला हो गया। आरोप है कि पहले से घात लगाए लोगों ने उन्हें घेरकर लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से वार किया।
विज्ञापन

सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए। पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

गोयरी गांव के श्यामनरायन शुक्ल के अनुसार, नौ नवंबर की शाम वह जसईपुर गांव में निमंत्रण में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि अठदमा गांव में गुड़ियवा तालाब के पूरब पहले से घात लगाए अवधेश पाठक, शुभम पाठक, रामेश्वर पाठक, सुंदरम पाठक और दो-तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान अवधेश पाठक ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया। आरोप है कि रामेश्वर पाठक के ललकारने पर शुभम पाठक ने कुल्हाड़ी से वार किया। श्यामनरायन शुक्ल गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए।
शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग गए। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद और दो-तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घायल कक्कू को जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चिकित्सकों के अनुसार, सिर और शरीर में चोट के निशान हैं। घटना के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल में सपा नेताओं का जमावड़ा रहा। घटना को लेकर पुलिस भी अलर्ट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed