Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Following threats on Instagram, shots were fired at two houses as a show of bravado.

Agra News: इंस्टाग्राम पर धमकी के बाद रंगबाजी में दो घरों पर बरसाईं गोलियां

Wed, 11 Nov 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Following threats on Instagram, shots were fired at two houses as a show of bravado.
यमुनापार। नगला मोहनलाल (थाना ट्रांस यमुना) में सोमवार रात करीब 2:30 बजे हथियारबंद 3 युवकों ने इंस्टाग्राम पर धमकी के बाद रंगबाजी में दो घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। चार राउंड गोलियां चलाईं। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने इंस्टाग्राम पर धमकी देने के बाद गोली चलाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एक आरोपी नाबालिग होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

नगला मोहनलाल निवासी शिया देवी ने बताया कि मंगलवार रात उनके घर के लोहे के गेट पर तमंचे से फायर किया गया। आवाज सुनकर वह बेटे सचिन के साथ बाहर आईं तो तीन युवक बारी-बारी से गोलियां चला रहे थे। आरोप है कि मां-बेटे को देखकर हमलावरों ने उनकी तरफ भी फायरिंग की। एक गोली सिर के ऊपर से निकलते हुए दरवाजे को पार कर गई। दोनों ने दरवाजे की आड़ लेकर जान बचाई। इसके बाद हमलावरों ने कुछ दूरी पर स्थित श्यामू यादव के घर को भी निशाना बनाया और कई राउंड फायरिंग कर भाग निकले। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों में विवेक उर्फ पंजाबी, विवेक उर्फ भेड़िया और एक अन्य नाबालिग है। घटना के बाद घर के बाहर खाली खोखे और गोलियां मिलीं। पीड़िता ने 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन

बॉक्स...
धमकी भरा ऑडियो आया सामने
आरोपियों का सोशल मीडिया पर धमकी भरा ऑडियो भी वायरल हुआ है। इनमें हथियारों का जिक्र करते हुए एक युवक को धमकाने और पूरी रात क्षेत्र में रहने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिस युवक के घर पर फायरिंग हुई, उसकी पहले आरोपियों से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर कहासुनी हुई थी। आरोपियों ने धमकी दी थी कि सबक सिखाएंगे। इसके बाद ही घर पर हमला बोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




14 गिरफ्तारियां... फिर भी नहीं थमी रंगबाजी
23 जनवरी को हुए राज चौहान हत्याकांड के बाद पुलिस ने क्षेत्र के रंगबाजों पर कार्रवाई की थी। मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। 14 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस कार्रवाई का असर था कि रंगबाज छिप गए थे। महीनों तक सामने नहीं आए। अब फिर से फायरिंग की घटनाएं सामने आने लगी हैं। पुलिस का खुफिया तंत्र भी फेल नजर आ रहा है। हथियार लाकर तस्कर बिक्री कर रहे हैं। फतेहपुर सीकरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पूर्व में रंगबाजों की सूची बनाकर कार्रवाई की बात कही थी मगर एक बार फिर फायरिंग की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तीन को नामजद किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया है।
रविंद्र कुमार, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed