{"_id":"6af384853273169b420bea13","slug":"six-criminals-arrested-for-looting-over-three-crore-rupees-from-cash-carriers-lucknow-news-c-13-lko1006-2002494-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैश कैरियरों से तीन करोड़ से अधिक लूटने वाले छह बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैश कैरियरों से तीन करोड़ से अधिक लूटने वाले छह बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। एसटीएफ ने गुजरात से मसाला और कृषि उत्पादों का कारोबार करने वाले व्यापारियों के कैश कैरियरों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के छह सदस्यों को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। इनमें गिरोह का मास्टरमाइंड दिनेश चंद्र यादव उर्फ छोटू भी शामिल है। आरोपियों के पास से लूट के 48.45 लाख रुपये, एक अवैध पिस्टल, दो कारतूस, वारदात में इस्तेमाल बलेनो कार और रेकी में इस्तेमाल होने वाली बाइक बरामद हुई है।
एसटीएफ के एएसपी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी गुजरात से लखनऊ आने वाले कैश कैरियरों पर नजर रखते थे। उन्हें नकदी और वाहनों की जानकारी पहले से मिल जाती थी। वे सुनसान जगह पर कार से स्कूटी में टक्कर मारकर कैश कैरियर को गिराते थे। फिर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर नकदी से भरा बैग लूट लेते थे। सरगना दिनेश यादव गोली मारने की धमकी देता था। एसटीएफ ने आरोपियों को आठ नवंबर की रात गोमतीनगर क्षेत्र में सहारा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश चंद्र यादव, सौरभ यादव, अमन उर्फ रमन यादव, सौरभ दीक्षित, मोहित कनौजिया और ज्ञान सिंह शामिल हैं। ज्ञान सिंह बिहार के बेगूसराय का निवासी है जबकि बाकी लखनऊ के हैं।
कारोबारियों के बीच मौजूद था गिरोह का मुखबिर
पूछताछ में पता चला कि अमृत लाल पाल नाम का व्यक्ति गिरोह को कैश कैरियरों की जानकारी देता था। वह गुजरात और लखनऊ के बीच नकदी लाने-ले जाने वाले कारोबारियों के संपर्क में था। उसे आने-जाने का समय, ठिकानों और वाहनों की जानकारी रहती थी जिसे वह गिरोह तक पहुंचता था। इसके बदले उसे कमीशन मिलने की बात तय हुई थी। उसने गिरोह को भरोसा दिलाया था कि नकदी होने के कारण व्यापारी पुलिस में शिकायत नहीं करेंगे। मोहित कनौजिया रेकी करता था और सौरभ यादव कार से टक्कर मारता था। कैश कैरियर के गिरते ही दिनेश पिस्टल दिखाकर धमकाता और बाकी आरोपी मारपीट कर बैग लूट लेते थे।
विज्ञापन
विभूतिखंड से आशियाना तक चार वारदातें कीं
आरोपियों ने लखनऊ में चार बड़ी लूट की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है। दो मई को विभूतिखंड में भाविक परमार से 22 लाख रुपये और तीन जुलाई को विराटखंड में मितेश पटेल से 45 लाख रुपये लूटे गए। तीन सितंबर को मेयो अस्पताल के पास और 24 अक्तूबर को आशियाना के सेक्टर-जी में भी गुजरात के कारोबारी की क्रेटा कार की डिकी से नकदी से भरा बैग लूट लिया गया। विरोध करने पर मारपीट की थी। एसटीएफ के मुताबिक आरोपियों ने दयाल चौराहा, ग्वारी चौराहा और शंकर चौराहा पर भी कैश कैरियरों को लूटने के चार से पांच प्रयास किए थे, लेकिन पुलिस गश्त और भीड़ होने की वजह से असफल रहे। आरोपियों ने लूट की रकम से जमीनें, गहने और एक बलेनो कार खरीदी थी। उन्हें गोमतीनगर थाने में दर्ज मुकदमे में दाखिल किया गया है।