फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में उपचुनाव: मीरापुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, RLD-सपा समेत 11 दलों के प्रत्याशी मैदान में

Wed, 20 Nov 2024 09:37 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 20 Nov 2024 09:37 AM IST
सार

यूपी की नाै विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मीरापुर(मुजफ्फरनगर) में उपचुनाव के लिए मतदान को शांतिपूर्वक व सकुशल कराने के लिए मेरठ, बिजनौर व हरिद्वार जनपद की सीमा को सील कर दिय गया है। 328 केंद्रों पर मतदान जारी है।

विज्ञापन
By-election in pictures: Voting continues in Meerapur amid tight security, candidates of 11 parties including
मतदान - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर विधानसभा सीट पर बुधवार सुबह सात बजे से  मतदान शुरु हो गया। 151 मतदान केंद्रों के 328 बूथों पर  तीन लाख 24 हजार 571 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
By-election in pictures: Voting continues in Meerapur amid tight security, candidates of 11 parties including
मतदान के लिए पहुंचे मतदाता - फोटो : अमर उजाला

पुलिस-प्रशासन ने विधानसभा को छह जोन और 33 सेक्टर में बांटा है। 164 मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी। भाजपा-रालोद से मिथलेश पाल, सपा-कांग्रेस गठबंधन की सुम्बुल राना, बसपा के शाह नजर और आसपा के जाहिद हुसैन समेत 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।   एसएसपी ने बताया कि तीन कंपनी पीएसी और आठ कंपनी सीएपीएफ तैनात की गई है। 
--
By-election in pictures: Voting continues in Meerapur amid tight security, candidates of 11 parties including
मतदान के लिए पहुंचे मतदाता - फोटो : अमर उजाला
पहचान पत्र नहीं होने पर मतदान के लिए रहेंगे 13 विकल्प
मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि मतदान के लिए मतदाता को अपनी पहचान सिद्ध करनी होती है। इसके लिए अगर मतदाता फोटो पहचान पत्र नहीं हो 13 विकल्प प्रयोग किए जा सकते हैं। 
मतदाता पहचान पत्र के विकल्प के तौर पर आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक/डाकघरों की फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई की ओर से निर्गत स्मार्ट कार्ड पहचान के लिए मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
By-election in pictures: Voting continues in Meerapur amid tight security, candidates of 11 parties including
कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम और पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र का प्रयोग किया जा सकता है। सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, यूडीआईडी कार्ड भी मान्य होंगे।
विज्ञापन
By-election in pictures: Voting continues in Meerapur amid tight security, candidates of 11 parties including
मतदान करने जाती दिव्यांग महिला - फोटो : अमर उजाला
328 केंद्रों पर मतदान
उपचुनाव के लिए शहर के कूकड़ा मंडी से मतदान कर्मचारी मीरापुर के 328 मतदेय स्थलों पर पहुंच गए। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि 164 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed