{"_id":"601261078ebc3e33621b57b3","slug":"bharatiya-kisan-union-has-announced-a-demonstration-in-muzaffarnagar-and-shamli-districts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने की बड़ी घोषणा, अफसर हुए अलर्ट, राकेश टिकैत पर मुकदमा दर्ज होने से किसानों में भारी आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने की बड़ी घोषणा, अफसर हुए अलर्ट, राकेश टिकैत पर मुकदमा दर्ज होने से किसानों में भारी आक्रोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
थाने पर फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय किसान यूनियन ने राकेश टिकैत पर मुकदमा दर्ज होने और गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरने को सरकार द्वारा समाप्त कराने का प्रयास करने पर मुजफ्फरनगर जनपद के सभी थानों पर धरना प्रदर्शन की घोषणा की गई है। भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के विरुद्ध भोपा थाने के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। बैरिकेडिंग होने के कारण भाकियू कार्यकर्ता थाने के मुख्य द्वार पर ही धरना प्रदर्शन के लिए बैठ गए हैं। पुलिस भाकियू पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रही है। धरना प्रदर्शन में जिला महासचिव योगेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री अरविंद राठी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी, जुल्फिकार हबीब आदि सहित लगभग पांच दर्जन कार्यकर्ता मौजूद हैं। धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है। हालांकि संभावना है कि जल्द ही भाकियू कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा सीओ भोपा को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया जा सकता।
वहीं मेरठ में सरूरपुर के कस्बा करनावल में पिछले 42 दिनों से कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे धरने को पुलिस ने गुरुवार को समाप्त करा दिया। पुलिस धरनास्थल पर लगे टैंट को उखाड़ ले गई। पुलिस ने धरनास्थल से किसानों को खदेड़ दिया और कार्रवाई करने की हिदायत दी।
2 of 7
थाने पर फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
भाकियू की घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जनपद के सभी थानों के बाहर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि संगठन के निर्णय के अनुसार कार्यकर्ता थानों पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
3 of 7
शामली में थाने पर फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
उधर, शामली में भी थानों पर बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और बड़ौत में किसानों को धरने से उठाए जाने से जिले के किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जिले में पुलिसफोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में भाकियू ने थानों पर प्रदर्शन को देखते हुए जनपद में पुलिस को अलर्ट किया गया है। सुबह से ही थानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही गांवों में भी बैठक कर किसानों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
थाने पर फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा की घटना पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का कहना है कि हमें उम्मीद नहीं थी कि ऐसा होगा। जो हुआ बहुत गलत हुआ है। हम हिंसा के विरुद्ध हैं और इसकी निंदा करते हैं। दिल्ली की हिंसा के जो भी दोषी है, जांच कराकर उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। लाल किले पर हिंसा करने वाले भाकियू कार्यकर्ता नहीं थे। हमारे किसान वहां नहीं गए। तीनों कृषि कानूनों का विरोध जारी है, बिना समझौते के गाजीपुर बॉर्डर से नहीं उठेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।