फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: प्राइवेट पार्ट की पूजा और तंत्र क्रिया... ऐसी लड़कियों की होती है सबसे अधिक डिमांड; धनवर्षा केस में खुलासा

Sat, 05 Apr 2025 03:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Apr 2025 03:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में संभल की धनारी पुलिस ने तंत्र क्रिया के नाम पर युवतियों के शोषण के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। तंत्र क्रिया के दौरान लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पूजा की जाती थी।

विज्ञापन
UP Tantra Trafficking Case Codewords Virginity and Worship Practices Used to Lure and Exploit Women
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद

संभल के धनारी में धनवर्षा के नाम पर लड़कियों का शारीरिक शोषण करने वाले तांत्रिक गिरोह मामले में ऑडियो से पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। मामले में अब तक आगरा के बुलंदशहर, संभल, एटा, फिरोजाबाद और आगरा के 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गिरोह के कई और सदस्यों की तलाश है।



पुलिस को गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों के मोबाइल फोन से 42 से ज्यादा लड़कियों के फोटो मिले हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो मथुरा की एक निजी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर था। आरोपी प्रोफेसर युवतियों की सप्लाई करने में अहम किरदार निभाता था। 

Trending Videos
UP Tantra Trafficking Case Codewords Virginity and Worship Practices Used to Lure and Exploit Women
तंत्र क्रिया गिरोह के पास से बरामद सामान - फोटो : संवाद

कोड भाषा में गिरोह को मीडिया कह कर बुलाते हैं सदस्य
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के सदस्य अपने गिरोह को कोड भाषा में मीडिया कहते हैं। यह गिरोह तंत्र क्रिया कर घर में नोटों की बारिश होने का झांसा देकर भोले भाले लोगों को झांसा देता है और उनको प्रलोभन देकर लड़कियों और लड़कों का शोषण करता है। धन वर्षा तांत्रिक क्रिया एक ऐसी तांत्रिक पद्धति है जिसमें किसी दुर्लभ सामान के ऊपर कारीगर या गुरु या डीआर (कोड नेम) के द्वारा किसी विशेष दिनों में पूजा करने से धन की वर्षा होती है।

UP: न्यूड फोटो और वीडियो... फीते से नापता था लड़कियों की लंबाई और फिर सप्लाई करता था धनवर्षा गैंग का प्रोफेसर

UP Tantra Trafficking Case Codewords Virginity and Worship Practices Used to Lure and Exploit Women
संभल पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद

लोगों में भ्रम फैला कर अपने जाल में फंसाता है गिरोह
पुलिस के मुताबिक यह गिरोह किसी भी वस्तु को पूजा के लिए विशेष या दुर्लभ वस्तु बताकर भ्रम फैलाता है। यह दुर्लभ सामान कोई भी वस्तु हो सकती है। जैसे 20 नख का कछुआ, दो मुंह का सांप, विशेष प्रजाति का उल्लू, विशेष सीरियल नंबर के नोट, पुराने सिक्के और नव युवतियां और नवयुवक। गिरोह यह भ्रम फैलाता है कि सबसे ज्यादा नोटों की वर्षा लड़की के ऊपर तंत्र क्रिया करने पर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Tantra Trafficking Case Codewords Virginity and Worship Practices Used to Lure and Exploit Women
इस तरह भरवाते थे फार्म - फोटो : संवाद

जिसे यह आरोपी कोड भाषा में टमाटर, टीटी या आर्टिकल या सामान कहते हैं। गिरोह के सदस्य झांसा देते हैं कि तंत्र क्रिया के लिए युवती कुंवारी हो, लंबाई 5 फीट 5 इंच से अधिक, शरीर पर कोई कटे-जले व टैटू गोदना का निशान नहीं, कोई ऑपरेशन नहीं, किसी जानवर ने काटा नहीं हो। यह नोटों की बारिश करवाने के लिए एक गुरु या कारीगर (कोड नाम) होता है। जो तंत्र क्रिया करता है। यह लोग गरीब परिवार को निशाना बनाते हैं और उन्हें प्रलोभन देते हैं कि उनकी लड़की विशेष गुण संपन्न है, जिस पर तंत्र क्रिया करने से घर में नोटों की बारिश होगी।

विज्ञापन
UP Tantra Trafficking Case Codewords Virginity and Worship Practices Used to Lure and Exploit Women
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का खुलासा करती पुलिस - फोटो : संवाद

तंत्र क्रिया से पहले लड़की की होती है जांच
तंत्र क्रिया करने से पहले गुरु या कारीगर (कोड नाम) लड़की का वीडियो बनवाता है। उसके हाथ में एक कागज देकर एक फोटो खींची जाती है। इसके अलावा अन्य चीजें भी देखी जाती हैं। इसके बाद गिरोह के सदस्य लड़की को गुरु कारीगर के पास लेकर जाते हैं, जो की एकांत में लड़की पर तंत्र क्रिया का नाटक करता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तंत्र क्रिया के दौरान लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पूजा की जाती थी। लंबी लड़कियों की डिमांड अधिक रहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed