फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: न्यूड फोटो और वीडियो... फीते से नापता था लड़कियों की लंबाई और फिर सप्लाई करता था धनवर्षा गैंग का प्रोफेसर

Sat, 05 Apr 2025 01:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Apr 2025 01:11 PM IST
सार

यूपी के संभल में तंत्र क्रिया के नाम पर मानव तस्करी करने वाले गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी ने खुद को मथुरा की एक निजी विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी और इन्फॉरमेशन साइंस का प्रोफेसर बताया है। इस मामले में 28 मार्च को पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया था।

विज्ञापन
Sambhal Crime News: Accused Arrested in Human Trafficking Racket Disguised as Occult Rituals in Uttar Pradesh
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद

उत्तर प्रदेश के संभल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तंत्र विद्या की आड़ में यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग की जाती है। मथुरा की एक निजी यूनिवर्सिटी में के प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह प्रोफेसर 'धनवर्षा गैंग' का सदस्य है। प्रोफेसर तंत्र क्रिया के नाम पर लड़कियों की लंबाई फीते से नापता था, उनसे एक फॉर्म भरवाता था, उसके बाद उन्हें गैंग में शामिल करता था। आरोपी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो, तस्वीरें और चैट्स मिली हैं। आरोपी के मोबाइल से मिले फॉर्म में हैरान करने वाले सवाल होते हैं। जो लड़कियों से भरवाए जाते थे, उसके बाद ही लड़कियों को गैंग में शामिल कराया जाता था।

Sambhal Crime News: Accused Arrested in Human Trafficking Racket Disguised as Occult Rituals in Uttar Pradesh
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का खुलासा करती पुलिस - फोटो : संवाद

जानकारी के अनुसार, संभल पुलिस ने तंत्र क्रिया के नाम पर धनवर्षा (नोटों की बारिश) का झांसा देने और इसकी आड़ में मानव तस्करी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दशरथ ने खुद को मथुरा की एक निजी यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरी व इन्फोरमेशन साइंस का प्रोफेसर बताता है। 

Sambhal Crime News: Accused Arrested in Human Trafficking Racket Disguised as Occult Rituals in Uttar Pradesh
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का खुलासा करती पुलिस - फोटो : संवाद

पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा
आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया है। बता दें कि 21 मार्च को थाना धनारी क्षेत्र के गांव बमनपुरी के रहने वाले राजपाल ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी मां की कमर में दर्ज था। 

UP: 'हमारी बेटियां मर गईं और लड़कों को केवल खरोंच आई', मुरादाबाद में हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal Crime News: Accused Arrested in Human Trafficking Racket Disguised as Occult Rituals in Uttar Pradesh
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का खुलासा करती पुलिस - फोटो : संवाद

गिरोह का सरगना था लाखन
11 मार्च को वह मां का तंत्रमंत्र से इलाज करवाने के तिलए गांव के ही लाखन व रिंकू से मिला था। पुलिस के अनुसार, लाखन गिरोह का सरगना था। इसके बाद लाखन, रिंकू, अजय सिंह व दुर्जन, राजपाल को नरौरा ले गए। जहां वह लोग जिला एटा में संतोष व शिवम के साथ जबरन आगरा में अज्ञात जगह पर ले गए। 

विज्ञापन
Sambhal Crime News: Accused Arrested in Human Trafficking Racket Disguised as Occult Rituals in Uttar Pradesh
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद

मोबाइल की जांच पर खुलासा
वहां से जैसे तैसे निकलकर दो दिन बाद राजपाल अपने घर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। मामले में थाना पुलिस ने बीएनएस की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान जब नामजद रिंकू, अजय, संतोष, दुर्जन आदि से पूछताछ की गई व उनके मोबाइल खंगाले तो पाया गया कि ये सभी अभियुक्त अंतरराज्यीय धनवर्षा ठगी गिरोह के सदस्य हैं। 

संभल हिंसा में खुलासा: सांसद बर्क ने कहा था- हमारी कौम हमीं पर थूकेगी, सुबह किसी हाल में सर्वे नहीं होना चाहिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed