फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: वर्जिनिटी और प्राइवेट पार्ट... फॉर्म में भरवाता था मासिक धर्म समेत ये जानकारी; तंत्र-मंत्र केस में खुलासा

Sat, 05 Apr 2025 02:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Apr 2025 02:01 PM IST
सार

यूपी के संभल से तंत्र विद्या की आड़ में यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश किया है। गैंग गरीब लड़कियों को अमीर बनने का लालच देता था। इसके बाद उनसे फॉर्म में भरवाता था। फॉर्म में कई पर्सनल जानकारी पूछी जाती थी। 

विज्ञापन
Sambhal Tantra Racket Details Asked Forms Seeking Virginity and Menstrual Info From Women Unconscious Pictures
Sambhal Tantra Racket - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की संभल पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो तंत्र विद्या और पैसों की बारिश के नाम पर महिलाओं और लड़कियों संग शोषण करता था। जांच में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन, तंत्र सामग्री, एक कछुआ, हथियार आदि सामान बरामद किया है। 21 मार्च को थाना धनारी क्षेत्र के गांव बमनपुरी के रहने वाले राजपाल ने सूचना दी थी कि उसकी मां की कमर में दर्द था। 11 मार्च को वह मां का तंत्रमंत्र से इलाज करवाने के लिए गांव के ही लाखन व रिंकू से मिला था। 

Sambhal Tantra Racket Details Asked Forms Seeking Virginity and Menstrual Info From Women Unconscious Pictures
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद

इसके बाद लाखन, रिंकू, अजय सिंह व दुर्जन राजपाल को नरौरा ले गए। जहां वह लोग जनपद एटा में संतोष व शिवम के साथ जबरन आगरा में अज्ञात जगह पर ले गए। जहां पर उन लोगों ने अन्य लोगों के साथ उसके हाथ व पैर बांधने के बाद सफेद कपड़ा मुंह पर डाल दिया और तंत्र क्रिया कर बलि देने का प्रयास किया गया। उसकी चीख सुनकर वहां पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी उसे छोड़ कर भाग गए। इस मामले में थाना धनारी पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना शुरू कर दी।

UP: न्यूड फोटो और वीडियो... फीते से नापता था लड़कियों की लंबाई और फिर सप्लाई करता था धनवर्षा गैंग का प्रोफेसर

Sambhal Tantra Racket Details Asked Forms Seeking Virginity and Menstrual Info From Women Unconscious Pictures
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद

विवेचना के दौरान नामजद व अन्य अभियुक्त रिंकू, अजय, संतोष, दुर्जन से जब पूछताछ की गई व उनके मोबाइल रिकॉर्ड देखे तो सामने आया कि अंतरराज्यीय ठगी गिरोह के सदस्य हैं जो कि तंत्र क्रिया के माध्यम से घर में धनवर्षा (नोटो की बारिश) का लालच देकर भोले भाले गरीब परिवार की लड़कियों व लड़कों की तस्करी कर यौन शोषण करते हैं। वन्य जीवों की तस्करी भी करते हैं। धनारी पुलिस ने गिरोह के 14 सदस्य गिरफ्तार किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal Tantra Racket Details Asked Forms Seeking Virginity and Menstrual Info From Women Unconscious Pictures
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद

इनके पास से मोबाइल, तंत्र विद्या की सामग्री, आर्टिकल कछुआ, अपराध में प्रयुक्त हथियार बरामद किए हैं। इसके बाद संभल में तंत्र क्रिया के नाम पर मानव तस्करी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी ने खुद को मथुरा के एक निजी विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी और इन्फॉरमेशन साइंस का प्रोफेसर बताया है।

UP: 'हमारी बेटियां मर गईं और लड़कों को केवल खरोंच आई', मुरादाबाद में हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे पर उठे सवाल

विज्ञापन
Sambhal Tantra Racket Details Asked Forms Seeking Virginity and Menstrual Info From Women Unconscious Pictures
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार डीएन त्रिपाठी के मोबाइल से कई ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई थीं। जिसमें लड़की को लाकर तांत्रिक द्वारा काम कराने की बात हो रही थी। डीएन त्रिपाठी ने पुलिस को बताया था कि यह बातचीत मथुरा निवासी डीएस सिसोदिया से हो रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed